फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दुर्गेश प्रकरण में विदेश मंत्रालय ने ईमेल का जवाब भेजा

दुर्गेश प्रकरण में विदेश मंत्रालय ने ईमेल का जवाब भेजा

Mon, 31 Jul 2017 12:50 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
दुर्गेश प्रकरण में विदेश मंत्रालय ने ईमेल का जवाब भेजा
दुर्गेश प्रकरण में विदेश मंत्रालय ने ईमेल का जवाब भेजा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

सऊदी अरब में फंसे अलीगढ़ के युवक दुर्गेश सिंघल को स्वदेश लाने के लिए विदेश मंत्रालय को भेजे गए दूसरे ई मेल का जवाब मिल गया है। ये ई मेल अलीगढ़ के ही रूपेश पाठक ने भेजा था, जो दुर्गेश के मामले में दुबई से ही पैरवी कर रहा है। दूसरे ई मेल के जवाब में विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि दुर्गेश के प्रकरण की जानकारी 29 जुलाई को प्राप्त हुई है, जिसमें नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

रूपेश ने दुर्गेश की मां की बिगड़ी तबियत का हवाला देकर उसका प्रकरण वहां की श्रम अदालत में ले जाने की अपील की है। जिस पर विदेश मंत्रालय की ओर से कार्रवाई की अपेक्षा की गई है। रूपेश ने कहा है कि दुर्गेश का मामला वहां के डिपोर्र्टेशन सेंटर नहीं भेजा जाए, क्योंकि इसमें ज्यादा वक्त लग सकता है।
विज्ञापन



गौर हो कि सारसौल निवासी दुर्गेश सिंघल कुछ महीने पहले ही नौकरी के झांसे में सऊदी अरब के अल कासिम पहुंच गया था, दो लाख रुपये देने के बाद भी उसे सही नौकरी नहीं मिल सकी। उलटे वहां पर पहुंचते ही उसका पासपोर्ट छीन लिया गया और मजदूरी कराई जाने लगी। किसी तरह से दुर्गेश वहां से भागकर रियाद आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में उसने बनारस निवासी महताब के यहां पर शरण ले रखी है। दुर्गेश का मामला वहां पर हुरूब श्रेणी में है। इसका मतलब यह है कि उसको नौकरी देने वाले यानी कफील ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा है। इस स्थिति में नौकरी देने वाले की नौकरी पाने वाले के प्रति कोई जवाबदेही नहीं रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed