{"_id":"596bb8004f1c1bbb108b458b","slug":"91500231680-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डैमेज कंट्रोल में जुटा रालोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डैमेज कंट्रोल में जुटा रालोद
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डैमेज कंट्रोल में जुटा रालोद
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
कई पार्टी पदाधिकारियोें व एक पूर्व विधायक के पार्टी छोड़ने के बाद रालोद हाईकमान डैमेज कंट्रोल में जुट गया है। इसी सिलसिले में रालोद के पश्चिमी उप्र. के अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ.अनिल चौधरी यहां आए। उन्होंने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में पार्टी के पुराने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया।
उल्लेखनीय है कि हाल में ही रालोद के कई बड़े नेताओं पूर्व विधायक चौ. सत्यपाल सिंह के अलावा जिलाध्यक्ष कल्यान सिंह, नगर अध्यक्ष राज अग्रवाल ने रालोद को छोड़ने की घोषणा कर दी है। कुछ नेताओं ने यह दावा भी किया था कि अब जिले से रालोद समाप्त हो गया है। ऐसे में पार्टी हाईकमान ने डॉ. अनिल चौधरी को यहां भेजा। उनकी मौजूदगी से पहले ही पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर रालोद कार्यकर्ता व नेता एकत्रित होे गए।
डा. चौधरी ने पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उनसे स्थिति के बारे में जानकारी ली। डॉ. चौधरी ने पार्टी नेताओं से स्पष्ट कहा कि वह किसानों व जनता की समस्याओं को जोरशोर से उठाएं। संगठन को नये सिरे से खड़े करने के बाबत भी जानकारी ली। कई युवा नेताओं के नाम पर भी विचार विमर्श हुआ।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं व नेताओं से चर्चा करने के बाद डॉ. चौधरी यह कहकर चले चले गए कि संगठन की जिला इकाई का गठन हाईकमान से चर्चा कर लिया जाएगा। बैठक में पूर्व विधायक त्रिलोकीराम दिवाकर, पूर्व प्रत्याशी ओमपाल सूर्यवंशी, पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव, पूर्व प्रत्याशी नीरज शर्मा, अब्दुल शेरवानी, कुलदीप चौधरी, गोपाल चौधरी, रंधीर सिंह, फहीम खान, जगवीर सिंह आदि थे।