फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पुलिस भर्ती मेडिकल प्रक्रिया सवालों में, एक दर्जन से ऐंठी रकम

पुलिस भर्ती मेडिकल प्रक्रिया सवालों में, एक दर्जन से ऐंठी रकम

Fri, 26 Apr 2019 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भर्ती मेडिकल प्रक्रिया सवालों में, एक दर्जन से ऐंठी रकम
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रिश्वतखोरी में स्वास्थ्य विभाग के संविदा तकनीशियन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस भर्ती मेडिकल की पूरी प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। जिस संविदाकर्मी को गिरफ्तार किया है, उससे पूछताछ व जांच में खुलासा हुआ है कि वह अब तक एक दर्जन आवेदकों से रकम ऐंठ चुका था।

इसे लेकर पुलिस अब उससे जुड़े डॉक्टरों व उसके मोबाइल संपर्क वाले लोगों को जांच की जद में ला रही है। माना जा रहा है कि जांच में कई बड़े नामों पर शिकंजा कसा जा सकता है। इधर, एसएसपी ने इस मामले में जिलाधिकारी को मेडिकल बोर्ड की जांच कराने संबंधी पत्र लिखा है।
विज्ञापन


जिस पर विभागीय जांच अलग से शुरू करा दी गई है। वहीं गिरफ्तार किए गए संविदाकर्मी को गुरुवार को सिविल लाइंस पुलिस ने मेरठ की भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया, जहां रिमांड के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी आकाश कुलहरि के अनुसार गोंडा के गांव ढांड़ निवासी कैलाश चंद्र ने उनसे शिकायत की थी कि उनके बेटे विनीत कुमार से मेडिकल फिटनेस के नाम पर 50 हजार रुपये मलखान सिंह जिला अस्पताल के संविदा तकनीशियन (ईएनटी जांच करने वाला) सुशील कुमार निवासी 42 त्योनधारी रामपुर बघेलान सतना मध्य प्रदेश हाल निवासी विद्या नगर क्वार्सी ने 50 हजार रुपये लिए हैं।

आरोप था कि उसे धमकाया गया कि अगर रुपये नहीं दिए तो फेल कर दिया जाएगा। इस शिकायत पर सुशील को बड़े डाकघर के पास से गिरफ्तार किया। उसकी जेब से पुलिस भर्ती का बुलावा पत्र और रकम बरामद की गई।
पूछताछ में उसने अब तक एक दर्जन लोगों से इस तरह रकम वसूलना स्वीकारा।

जांच में यह बात भी उजागर हो रही है कि उसके कई डॉक्टरों व अन्य लोगों से लगातार इस विषय संपर्क थे। एसएसपी के अनुसार फिलहाल आरोपी को मुकदमा दर्ज कर मेरठ कोर्ट से जेल भेजा गया है। वहीं उसने अब तक किन लोगों से रुपये वसूले, किसकी मदद से उन्हें पास कराया, कौन-कौन लोग रैकेट में शामिल हैं।


इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। वहीं पूर्व में हुई गड़बड़ी आदि को लेकर जिलाधिकारी स्तर से भी जांच कराई जा रही है। बता दें कि एसएसपी ने इस तरह की शिकायतों पर सर्विलांस टीम को ट्रैप करने के लिए लगाया था, जिसके आधार पर यह सफलता मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed