फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नाहर लागुन का इंजन फेल, राजधानी, शताब्दी सहित कई ट्रेनें फंसी

नाहर लागुन का इंजन फेल, राजधानी, शताब्दी सहित कई ट्रेनें फंसी

Fri, 28 Sep 2018 01:37 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
नाहर लागुन का इंजन फेल, राजधानी, शताब्दी सहित कई ट्रेनें फंसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


25 दिनों से दिल्ली हावड़ा ट्रैक पर बंद हुई 21 ट्रेनों को गुरुवार को बहाल किया गया लेकिन खुर्जा और अलीगढ़ के बीच नाहर लागुन एक्सप्रेस का इंजन फेल हो जाने से पूरा ट्रैक दो घंटे के लिए बाधित हो गया। जिसके चलते छह शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस सहित एक दर्जन से अधिक ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं।

ट्रेनों में फंसे कई यात्रियों की तबियत खराब हो गई जिन्हें स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उपचार मुहैया कराया गया। इस घटना के बाद ट्रेनों के परिचालन पर एक बार फिर से सवाल खड़ा हो गया है। इलाहाबाद तक के अफसरों में हड़कंप मच गया है। बड़ौदा हाउस (दिल्ली रेल मुख्यालय) से पूरी घटना की जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


इलाहाबाद मंडल के एक अधिकारी के अनुसार दिल्ली हावड़ा ट्रैक पर पनकी के पास नान इंटरलाकिंग का काम चल रहा था जिससे 12 सितंबर से 21 ट्रेनें बंद चल रही थीं। गुरुवार को काम खत्म होने के बाद इन सभी 21 ट्रेनों को बहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली थी। लेकिन गुरुवार की शाम करीब 5.12 बजे नई दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही नाहर लागुन एक्सप्रेस का इंजन सोमना और कलुआ के बीच फेल हो गया। ट्रेन बीच ट्रैक पर ही खड़ी हो गई। इस कारण ट्रेन के पीछे डाउन ट्रैक पर चल रहीं कानपुर शताब्दी और आधा दर्जन राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें भी रुक गईं।

बताया गया जब ट्रेन का इंजन फेल हुआ तो गाड़ी में झटके लगे और आवाज हुई। इसके चलते इसमें बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ट्रैक पर ट्रेनें रुकने से अन्य ट्रेनों में बैठे यात्रियों में भी अफरा तफरी मच गई। दो घंटे तक ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रहीं।

बाद में कानपुर शताब्दी का इंजन लगाकर ट्रेन को किसी तरह महरावल रेलवे स्टेशन तक लाया गया। अलीगढ़ से यातायात निरीक्षक मो. इसहाक व अन्य अफसर मौके पर पहुंच गए थे। दो घंटे तक बीच ट्रैक पर फंसे रहने के बाद जब कुछ ट्रेनें स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंची तो चार वृद्ध यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया।


इस घटना से अलीगढ़ से लेकर इलाहाबाद तक के अफसरों के हाथपैर फूले हैं। घटना की पूरी रिपोर्ट बड़ौदा हाउस द्वारा मांगी गई है। संभावना जतायी जा रही है कि जांच के बाद कई अफसरों पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed