{"_id":"5b7b22f942c79246475f65bc","slug":"81534796537-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बनेगा धनीपुर हवाई पट्टी का रिवाइज्ड एस्टीमेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बनेगा धनीपुर हवाई पट्टी का रिवाइज्ड एस्टीमेट
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मिनी एयरपोर्ट में तब्दील होने जा रही धनीपुर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए अधिग्रहीत होने जा रही तीन गांवों की जमीन के मुआवजे का फाइनल एस्टीमेट मंगलवार आज तय हो जाएगा। यही नहीं इन तीनों गांवों में विस्तारीकरण में आ रहे पेड़, विद्युत पोल, बिल्ंिडग व मोबाइल टावरों का भी चिन्हीकरण का काम कराया जाएगा।
नेशनल एयरपोर्ट अथारिटी ने एसडब्लूएस सर्वे के बाद तैयार की गई रिपोर्ट में विस्तारीकरण के लिए अधिग्रहीत होने वाले तीन गांवों खानगढ़ी, किशनगढ़ी एवं नियामतपुर बोरना की जमीन पर कुछ अवरोध चिन्हित किये थे।
इनमें पेड़, विद्युत पोल, बिल्डिंग एवं मोबाइल टावर इत्यादि शामिल थे। पिछले सप्ताह अथारिटी ने प्रशासन को पत्र भेजकर इन अवरोधों को हटाने में आने वाले खर्च का एस्टीमेट मांगा।
विज्ञापन
यही नहीं तीनों गांवों की अधिग्रहीत होने वाली 19.15 एकड़ भूमि के ऐवज में दिये जाने वाले मुआवजे का भी फाइनल एस्टीमेट तलब किया है। इस मामले में सोमवार को डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की बैठक हुई।
एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि अवरोधों को हटाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। टीम में एक्सईएन पीडब्लूडी, एक्सईएन हाइडिल, प्रभागीय वन निदेशक, एडीए सचिव आदि को रखा गया है। यह टीम मंगलवार आज मौके पर जाकर सभी अवरोधों का चिन्हांकन करेगी।
इसके बाद इन्हें हटवाने का काम कराया जाएगा। तीनों गांवों की अधिग्रहीत होने वालीे जमीन के फाइनल सर्वे के लिए सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तहसील कोल, पीडब्लूडी के अफसरों की टीम बनाई गई है।