फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   77th Republic Day celebrated at Aligarh Collectorate

Republic Day: कलेक्ट्रेट में हर्षोल्लास से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस, हुआ ध्वजारोहण, अमर शहीदों को किया नमन

Mon, 26 Jan 2026 01:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 26 Jan 2026 01:31 PM IST
सार

अलीगढ़ के कलेक्ट्रेट में गणतंत्र दिवस पर डीएम ने ध्वजारोहण किया। जय स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन किया।

विज्ञापन
77th Republic Day celebrated at Aligarh Collectorate
डीएम संजीव रंजन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अलीगढ़ के कलेक्ट्रेट में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। डीएम संजीव रंजन ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद जय स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन किया। इस दौरान वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन हुआ। डीएम ने मौलश्री का पौधा रोपित किया। अधिकारियों एवं कार्मिकों को पौधे वितरित किए गए। सभी के लिए मिष्ठान वितरित किया गया।

विज्ञापन


डीएम संजीव रंजन ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। भारतीय संविधान समानता, न्याय एवं अधिकारों के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देता है। जॉइंट मजिस्ट्रेट रिंकू राही ने कहा कि नागरिकों को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहना चाहिए, तभी सशक्त लोकतंत्र का निर्माण संभव है।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस समारोह में एडीएम पंकज कुमार, प्रमोद कुमार, किंशुक श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. अतुल गुप्ता, एसीएम दिग्विजयसिंह, सहायक निदेशक सूचना संदीप सिंह आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed