{"_id":"5cae5312bdec2213ed0cd097","slug":"71554928402-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभव के प्रभावशाली गेंदबाजी से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभव के प्रभावशाली गेंदबाजी से जीता मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एएसए) के बैनर तले अंडर-19 के ट्रायल मैच में प्रभव की प्रभावशाली गेंदबाजी से एएसए ब्राउन की टीम ने मैच जीता।
चाहर क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर ब्लू की टीम 25.2 ओवर में 73 रन पर सिमट गई। योगेंद्र कुमार ने 26 रन बनाए। ब्राउन की टीम की तरफ से प्रभव कुमार ने 4 व माज अहमद ने 3 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्राउन की टीम ने 7 विकेट खोकर मैच जीत लिया। मनीष शर्मा ने 18 व डाल्टन सारस्वत ने 16 रन बनाए। आमिर हम्जाह ने 2 विकेट झटके। महुआ खेड़ा के मैदान पर ग्रीन की टीम 38 ओवर में 143 रन पर ढेर हो गई। मुशर्रफ अली ने 37 व जिया खान ने 34 रन बनाए। ब्लैक की ओर से मोनू कुमार व जावेद खान ने 2-2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लैक की टीम ने 25.2 ओवर में 7 विकेट से मैच जीत लिया। वरुण गुप्ता ने 54 रन व सुमित जादौन ने 36 रन बनाए। इस अवसर पर सचिव अब्दुल वहाब, करन कौशिक, शहाब अली, अब्दुल लतीफ खान, पीयूष गुप्ता, कलरव अग्रवाल, अर्जुन सिंह फकीरा, ताहिर खान, सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे।