{"_id":"5c802a9dbdec22140012c1a9","slug":"71551903389-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड ने रोंदा, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की रखवाली कर रहे किसान को सांड ने रोंदा, घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क, न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
गांव अंडला में फसल की रखवाली कर रहे एक किसान को आवारा सांड़ ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गांव अंडला निवासी हरीशंकर पुत्र रतनपाल मंगलवार की रात अपने खेत में गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे थे। रात के समय कुछ आवारा गोवंश उनके खेतों में घुसे। उन्हें भगाने की कोशिश किसान हरीशंकर को भारी पड़ गए।
एक सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। सांड़ के हमले से लहूलुहान होकर वह बेसुध खेत में ही पड़े रहे। रात में उनके घर न लौटने पर सुबह जल्दी परिजन खेतों की ओर उनकी तलाश करते हुए पहुंचे तो लहूलुहान हालत में खेत में पड़े देखकर परिजनों के होश उड़ गए। आननफानन में उन्हें सीएचसी ले जाया गया।