{"_id":"5ad902ef4f1c1b9b098b5729","slug":"71524171503-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रैल में मई-जून जैसी गर्मी, सूरज की तपिश ने झुलसाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रैल में मई-जून जैसी गर्मी, सूरज की तपिश ने झुलसाया
Updated Fri, 20 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अप्रैल के तीसरे हफ्ते में सूर्य देव ने तल्ख रुख अख्तियार कर लिया है। गुरुवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। 19 अप्रैल अब तक सबसे ज्यादा गरम वाला दिन साबित हुआ।
यूं तो गर्मी का शबाब मई-जून में रहेगा, लेकिन असर अभी से ही दिखना शुरू हो गया है। सुबह 10 बजे से सूर्यदेव अपने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर देते हैं।
गरम हवाओं से जन जीवन बेहाल हो गया है। चटक धूप और शरीर को झुलसाने वाली हवा से दोपहर में सड़कों पर आवाजाही कम हो जाती है। शादी का सीजन होने पर भी दोपहर में खरीदार कम आ रहे हैं।
हालांकि, सूरज के ढलते ही खरीदारी परवान पर चढ़ने लगती है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिगी सेल्सियस रहा।
उधर, गर्मी बढ़ते ही अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सामान्य दिनों की अपेक्षा इन दिनों मरीज ज्यादा आ रहे हैं। चिकित्सकों ने इन मरीजों को खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
गमछा व चश्मे की बिक्री
शरीर को झुलसाने वाली हवाओं से बचने के लिए लोग गमछा व चश्मा खरीद रहे हैं। साइकिल व बाइक सवार गमछे से मुंह ढककर सफर कर रहे हैं।
शीतल पेय की मांग बढ़ी
मौसम तल्ख होते ही शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। लस्सी, जूस कार्नर, कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम, बेल शरबत, आमपना व गन्ने रस की दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है।
खानपान बरतें सावधानी : सीएमएस
मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस राम किशन ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है। लू चलने वाली है। बेवजह धूप में न निकलें। जरूरत पड़ने पर धूप में भोजन करके निकलें। पानी अधिक मात्रा में पिएं। तरल पदार्थ, नींबू पानी आदि थोड़ी-थोड़ी देर में पीते रहें। ठंडी पदार्थ के सेवन से बचें। बर्फ का सेवन न करें। पपीता, तरबूज, खरबूज, ककड़ी आदि का सेवन करें, लेकिन कटे-खुले फलों से परहेज करें।