फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   उतर प्रदेश दिवस आज, नुमाइश में होगी विशेष विचार गोष्ठी

उतर प्रदेश दिवस आज, नुमाइश में होगी विशेष विचार गोष्ठी

Wed, 24 Jan 2018 02:24 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
उतर प्रदेश दिवस आज, नुमाइश में होगी विशेष विचार गोष्ठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में बुधवार आज उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर नुमाइश के उद्योग मंडप सभागार में विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। यही नहीं नुमाइश में सुबह दस से ग्यारह बजे तक उद्योग मंडप में प्रदेश के गौरवशाली इतिहास, स्वर्णिम भविष्य, प्रदेश सरकार का संकल्प, महत्वाकांक्षी योजनाएं एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि गोष्ठी में स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले शहीदों की स्मृति को ताजा करने विषयक बिंदुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। प्रदेश के सभी जनपदों में विकास कार्यों को परिलक्षित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के पर्यवेक्षण में जनपद मुख्यालय के किसी प्रमुख सार्वजनिक स्थल पर विकास कार्यों को प्रदर्शित किए जाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध जनों से अनुरोध किया है कि वह नुमाइश के उद्योग मंडप सभागार में समय से पहुंचकर गोष्ठी में भाग लें।

उत्तर प्रदेश दिवस-शहर विधायक करेंगे रोजगार मेले की अध्यक्षता
जिला समन्वयक जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, उप्र कौशल विकास मिशन ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा 24 से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है। उप्र कौशल विकास मिशन के अंतर्गत उत्तर प्रदेश दिवस पर शहर विधायक संजीव राजा की अध्यक्षता में 24 जनवरी को प्रात: 10:00 बजे से जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई अलीगढ़ छात्रावास परिसर राजकीय आईटीआई में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला में 3 कंपनियों द्वारा रोजगार मेले में अपने-अपने स्टाल लगाकर युवाओं का साक्षात्कार लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed