{"_id":"57f955de4f1c1b6a53270a9a","slug":"70-49-percent-voting-in-student-union-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र संघ चुनाव में 70.49 प्रतिशत मतदान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र संघ चुनाव में 70.49 प्रतिशत मतदान
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Sun, 09 Oct 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव में 70.49 प्रतिशत मतदान
- फोटो : Rupesh
एएमयू छात्र संघ चुनाव में 70.49 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं तिब्बिया कॉलेज व मैनेजमेंट संकाय में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर मिली है। प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।
इस दौरान एक-दो मौके पर प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच मामूली तकरार की जानकारी भी मिली। सुबह नौ बजे से मतदान की रफ्तार धीमी रही। फिर धीरे-धीरे केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ बढ़ने लगी। आर्ट, सोशल साइंस, इंजीनियरिंग कॉलेज, ब्वॉयज पॉलीटेक्निक, साइंस, कामर्स एवं एमबीए समेत अन्य संकायों पर मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। एक मतदाता को पांच मत डालने थे, जिसके चलते मतदान में समय भी लगा। इस बीच प्रत्याशी एवं उनके समर्थक अंतिम समय तक मतदाताओं को रिझाने का प्रयास करते नजर आए।
बुलेट, पल्सर समेत अन्य बाइकों पर अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कैबिनेट प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी करते हुए एक से दूसरे बूथ पर चक्कर लगाते रहे। कई जगह ऐसे भी मौके आए जब एक-दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंदी अपने समर्थकों के साथ आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
इस दौरान अपनी ताकत का अहसास कराने के चक्कर में समर्थकों ने जमकर नारेबाजी भी की। कंप्यूटर सेंटर एवं आर्ट फैकल्टी के पास समर्थकों के बीच मामूली तकरार की सूचना भी मिली। प्रॉक्टर एवं मुख्य चुनाव अधिकारी की टीम केंद्रों का निरीक्षण करती रही, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटित हो जाए।
चुनाव अधिकारी टीम के प्रो. नजम खलिक ने बताया कि एएमयू छात्र संघ चुनाव में 70.49 मतदान हुआ है। मतदान के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मो. अबुल फराह शाजली, फैजुल हसन एवं मो. रिजवान उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कहकशां खानम, नदीम अंसारी, अराफात हसन रिजवी, फरहान अली एवं जानिब हसन तथा सचिव पद के प्रत्याशी इमरान गाजी, नबील उस्मानी, मो. शिकोह एवं महफूज आलम समर्थकों के साथ चौकन्ना रहे।