{"_id":"61d73dc18fa6122a4a7205ca","slug":"65-people-covid-positive-city-office-news-ali282494357","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार...जिले में 65 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार...जिले में 65 संक्रमित
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में वृद्धा को मास्क पहनातीं डीएम सेल्वा कुमारी जे ।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में एक दिन में 65 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें 22 महिलाएं हैं। 9 की उम्र 17 वर्ष या उससे कम है। न्यू सर सैयदनगर के तैय्यब कॉलोनी और पुष्पांजलि कॉलोनी में क्रमश: 4 और 5 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 149 तक पहुंच गई है।
बृहस्पतिवार को लैब से रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। 65 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसमें कई डॉक्टर भी शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के जिला डॉटा मैनेजर भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। चिंता की बात यह भी है कि 9 की उम्र 17 वर्ष या उससे कम है। सर सैयदनगर के तैय्यब कॉलोनी में 4 और पुष्पांजलि कॉलोनी में 5 लोग संक्रमित पाए गए हैं। आरएएफ में चार लोग संक्रमित है। बेगम बाग, शिवाजीपुरम, चितरंजन कॉलोनी एवं धौर्रा आदि में दो या उससे अधिक लोग संक्रमित है। कोरोना का संक्रमण अब हर तरफ पहुंच रहा है। राहत की बात यह है कि सभी संक्रमित लोग होम आइसोलेट है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संपर्क में आए लोगों का नमूना लिया जा रहा है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि मरीजों पर नजर है। उन्होंने कहा कि सर्दी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में दिक्कत हो तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों पर अवश्य जांच कराएं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। मास्क एवं दूरी का ध्यान रखें। वैक्सीन को दोनो डोज अवश्य लगाएं।
आज सैंपल जांच - 3858
एंटीजन जांच - 2074
आरटीपीसीआर जांच - 1778
ट्रूनॉट जांच - 6
अब तक पॉजिटिव - 21439
अब तक कोरोना से मृत्यु - 106
डीएम सेल्वा कुमारी जे. बृहस्पतिवार को बन्ना देवी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वैक्सीनेशन की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि वैक्सीनेशन का कार्य तेजी के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संबंधी भ्रामक खबरों से न घबराएं। न ही कोरोना से भयभीत हों और उसका डटकर मुकाबला करें।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि ऐसे व्यक्ति जिन्होंने कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहने के लिए वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है, उनसे संपर्क कर उन्हें दूसरी डोज जरूर दी जाए। कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए वैक्सीन की दोनों खुराक लेना आवश्यक है। डीएम ने अभिभावकों से अपने 15से 17 वर्ष तक के किशोरों को नजदीकी कोविड सत्र पर आरोग्य सेतु, कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराकर जल्द कोविड टीकाकरण कराएं। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि सर्दी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में कोई भी परेशानी हो तो कोविड-19 की जांच कराएं।
किसी को न हो कोविड संबंधी परेशानी
डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने दोपहर को कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां मौजूद कर्मचारियों से कहा कि सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार है। कंट्रोल रूम की स्थापना का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद कायम करना है। ऐसे में आप सभी निरंतर संवाद स्थापित करते हुए प्रत्येक कॉल को अटैंड करें और आवश्यकता के अनुरूप संबंधित को हर संभव मदद सुनिश्चित कराएं। कोविड टीकाकरण और मास्क की अनिवार्यता के बारे में भी लोगों को समझाया जाए। जानकारी के अभाव में किसी व्यक्ति को कोविड संबंधी परेशानी नहीं होनी चाहिए।
कोरोना से जुड़ी यहां से लेें मदद
कोरोना संबंधी किसी भी समस्या के निवारण के लिए कंट्रोल रूम में स्थापित टेलीफोन नंबर 0571-2420100, 2420101, 2420102, 2420141, 2420151 व 7017469606 पर संपर्क किया जा सकता है।
बिना मास्क पहुंची बुजुर्ग महिला को डीएम ने पहनाया मास्क
डीएम सेल्वा कुमारी जे. बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की पीड़ा सुन रही थीं। तभी बुजुर्ग महिला बिना मास्क पहुंच गईं। जिस पर डीएम ने अपने हाथों से बुजुर्ग महिला को मास्क पहनाया। उन्होंने बुजुर्ग महिला को मास्क की अनिवार्यता और महत्ता के बारे में सरल अंदाज में समझाया कि मास्क और टीकाकरण ही आपकी कोरोना से सुरक्षा कर सकता है। यदि आवश्यक न हो तो घर से बाहर ना निकलें और यदि घर से बाहर जाना ही है तो मास्क अवश्य लगाएं।