{"_id":"5ca90d01bdec2214743f4d62","slug":"61554582785-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीर्ण भवनों की मरम्मत कराएगी प्रबंध समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीर्ण भवनों की मरम्मत कराएगी प्रबंध समिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अम उजाला, अलीगढ़।
धर्म समाज इंटर कालेज में 12 साल बाद आई प्रबंध समिति अब विद्यालय के जीर्ण शीर्ण पड़े भवनों की मरम्मत करवाएगी।
इस संबंध में शनिवार को डीएस इंटर कालेज में आयोजित प्रेसवार्ता में अध्यक्ष विजय अग्रवाल सोनी ने बताया कि सोसाइटी के पदाधिकारियों द्वारा जब विद्यालय का निरीक्षण किया तो पता चला कि अधिकांश भवन जीर्ण अवस्था में है। बिजली भी सुचारू रूप से नहीं है। ऐसे में सभी भवनों का शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। पेयजल के लिए आरओ लगवाए जाएंगे। इसी के साथ शौचालय, बिजली आदि की समस्या का निदान कराया जाएगा। शनिवार से भवनों की मरम्मत का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर संजय गोयल, राजीव अग्रवाल अनु, राजीव अग्रवाल रेमंड, ललित अग्रवाल, प्रधानाचार्य कौशलेंद्र शर्मा आदि थे।