फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नादा पुल के पास श्रद्धालुओं से भरी बस नाले में गिरी, दो दर्जन से अधिक घायल

नादा पुल के पास श्रद्धालुओं से भरी बस नाले में गिरी, दो दर्जन से अधिक घायल

Mon, 18 Mar 2019 02:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
नादा पुल के पास श्रद्धालुओं से भरी बस नाले में गिरी, दो दर्जन से अधिक घायल
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के नादा पुल के पास रविवार देर रात को श्रद्धालुओं से भरी एक प्राइवेट बस नाले में जा घुसी। श्रद्धालु वृंदावन से परिक्रमा लगाकर अलीगढ़ लौट रहे थे। हादसे से मौके पर चीखपुकार मच गई। बस के भीतर मौजूद करीब 40 लोगों में से दो दर्जन से अधिक घायल हो गए। राहगीरों की मदद और सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नाले में पलटी बस से बाहर निकाला।

सभी घायलों को जिला अस्पताल एक प्राइवेट बस में सवार करके भेजा गया। यहां आए करीब 30 घायलों में से आधा दर्जन के गंभीर चोट लगने पर उन्हें मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, कुछ को उनके परिजन प्राइवेट अस्पतालों में लेकर चले गए। घायलों में सबसे अधिक महिलाएं हैं। बस में सवार सभी लोग बन्नादेवी थाना के न्यू राजेंद्र नगर के रहने वाले हैं। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही सीओ प्रथम, देहली गेट इंस्पेक्टर फोर्स के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार न्यू राजेंद्र नगर के लोगों ने शहर की ट्रैवल एजेंसी से बस वृंदावन जाने-आने के लिए तय की थी। रविवार दोपहर करीब दो बजे सभी बस से वृंदावन की परिक्रमा लगाने गए थे। परिक्रमा लगाकर वहां से करीब रात 10 बजे अलीगढ़ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल रामेश्वर (45) ने बताया कि लौटते समय चालक बस को काफी तेज रफ्तार में चला रहा था। उसे मना भी किया, लेकिन उसने बातों को अनसुना कर दिया। नादा पुल को पार करते ही विवेकानंद कालेज से आगे बस अचानक से अनियंत्रित हो गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता बस नाले में जा घुसी। घायलों की चीखपुकार सुन राहगीरों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी को बाहर निकाला। इधर, बस चालक और परिचालक बस के नाले में घुसने से पहले ही कूद गए। दोनों मौके से फरार हैं।

यह श्रद्धालु हुए घायल
हादसे में रामेश्वर, राजेश, हेमलता, अंशी सारस्वत, सुभी, मनोज, पवन, संकेत, सर्वेश, शारदा गुप्ता, मीरा चौहान, सुनीता देवी, पूजा सारस्वत, चीनू सारस्वत, शिवानी सारस्वत, रामेश्वर दयाल, अनीता देवी, मुन्नी, दया, पूजा, हर्षिता, मीनू, संगीता बंसल आदि दो दर्जन से अधिक घायल हुए हैं।


वृंदावन से लौट रही बस नादा पुल के पास नाले में घुस गई। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है। सभी को जिला अस्पताल में भेजा गया है। गंभीर घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया है। बस चालक और परिचालक फरार हैं। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।
-अभिषेक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed