फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भेदभाव पर भड़की सलमा अंसारी-Cordination

भेदभाव पर भड़की सलमा अंसारी-Cordination

Sat, 09 Feb 2019 01:32 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
भेदभाव पर भड़की सलमा अंसारी-Cordination
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी की ओर से खेल महोत्सव के तहत कराटे प्रतियोगिता में चाचा नेहरू मदरसा के खिलाड़ियों न खिलाने से क्षुब्ध पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी की पत्नी व मदरसा संचालक सलमा अंसारी ने एलान किया है कि अब अलीगढ़ में किसी भी स्पर्धा में उनके बच्चे नहीं खेलेंगे। लगातार उनके साथ पक्षपात हो रहा है। सलमा अंसारी ने अमर उजाला को बताया कि लगातार उनके मदरसे के खिलाड़ियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।

दरअसल, मदरसे में गरीब बच्चे पढ़ते हैं, जो कुछ लोगों को हजम नहीं हो पा रहा है। अगर यही खिलाड़ी अमीर परिवार से ताल्लुक रखते तो उन्हें खेलने का मौका मिल जाता।
विज्ञापन


कराटे प्रतियोगिता में एंट्री न मिलने से आहत चाचा नेहरू मदरसा के खिलाड़ियों ने कराटे फेडरेशन के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके बाद एसडीएम कोल जोगिंदर सिंह से शिकायत करने कोल तहसील पहुंचे। हालांकि, दफ्तर में एसडीएम नहीं थे। इसलिए इन खिलाड़ियों की मुलाकात उनसे नहीं हो पायी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानबूझकर नहीं दी एंट्री
चाचा नेहरू मदरसा के कोच अजीजुर्रहमान ने कहा कि उन्होंने आयोजक से गुरुवार को टीम को एंट्री देने के लिए अनुरोध किया था। इस पर उन्होंने जानबूझकर टीम की एंट्री देने से मना कर दिया। शुक्रवार सुबह नौ बजे वह अपनी टीम के साथ पहुंच गए। इस पर आयोजक ने कहा कि टीम की एंट्री हो चुकी है और शेड्यूल बन चुका है। अजीज ने कहा कि इसकी शिकायत क्रीड़ा प्रभारी व जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल किशोर से की। अजीज ने कहा कि उनके मदरसे से मोहसिना, अरीशा, अनम खान व मोहम्मद जीशान कराटे के राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं।
खिलाड़ियों के न खिलाने के संबंध में अगर कोई शिकायत मिलती है, तो कार्रवाई की जाएगी।
-जोगिंदर सिंह, एसडीएम कोल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed