फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   तिरंगा यात्रा को लेकर अलीगढ़, एटा व हाथरस में सुरक्षा कड़ी

तिरंगा यात्रा को लेकर अलीगढ़, एटा व हाथरस में सुरक्षा कड़ी

Fri, 25 Jan 2019 02:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा को लेकर अलीगढ़, एटा व हाथरस में सुरक्षा कड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कासगंज में पिछले साल गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा को लेकर हुए बवाल को लेकर पुलिस प्रशासन अभी से सतर्क हो गया है। डीआईजी ने मंडल के तीनों जिलों अलीगढ़, हाथरस एवं एटा में अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस को विशेष रूप से रात्रि के समय जनपद की सीमाओं में प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग के साथ संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखने की ताकीद दी है। दिन में भी चेकिंग करने के आदेश दिये हैं। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।

कासगंज में पिछले साल गणतंत्र दिवस पर भाजपाईयों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान बवाल हो गया था।

घटना से सबक लेते हुए पुलिस प्रशासन ने घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कमर कस ली है। मंडल के तीनों जिलों अलीगढ़, हाथरस एवं एटा में अलर्ट जारी कर दिया गया है। डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने स्वीकार किया कि कासगंज में पिछले साल हुए बवाल के मद्देनजर मंडल की तीनों जिलों में अलर्ट घोषित करते हुए पुलिस को जनपद की सीमाओं पर चौकसी तेज करने के निर्देश दिये गए हैं। निर्देश दिया गया है कि पुलिस रात्रि के समय बाहर से आने वाले वाहनों की विशेष रूप से चेकिंग करे और दिन में भी चेकिंग अभियान चलाया जाय। खुफिया तंत्र को भी सजग करते हुए छोटी से छोटी घटना पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। संदिग्ध व्यक्तियों पर भी विशेष नजर रखने के निर्देश दिये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed