फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   झांसे और रेप की शिकार युवती की हिंदू धर्म में वापसी

झांसे और रेप की शिकार युवती की हिंदू धर्म में वापसी

Sat, 09 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
झांसे और रेप की शिकार युवती की हिंदू धर्म में वापसी
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


झांसा देकर हिंदू युवती से गैर धर्म के युवक के शादी करने और बाद में उसका धर्म परिवर्तन कराने का मामला सामने आने के बाद शुक्रवार को हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने वैदिक रीति से हवन यज्ञ के बाद पीड़ित युवती की हिंदू धर्म में वापसी कराई। इस युवती का आरोप है कि मानसिक उत्पीड़न के अलावा उसके ससुर व जेठ ने पति की शह पर उसके साथ बलात्कार किया। अब आरोपियों पर कार्रवाई के लिए हिंदू महासभा के पदाधिकारी युवती को लेकर शनिवार को एक बार फिर एसएसपी से मिलने पहुंचेंगे।

इस युवती (30) ने गुरुवार को एसएसपी को पत्र सौंपकर शिकायत की थी कि गैर समुदाय के एक युवक ने स्वयं को हिंदू बताकर करीब 12 साल पहले उससे नजदीकी बनाई। इसके बाद गर्भवती होने पर उसका धर्मांतरण कराकर अपने धर्म के मुताबिक शादी की। यही नहीं, पीड़ित युवती ने अपने देवर, ससुर और जेठ पर दुष्कर्म का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


उसने यह भी कहा कि उसे विदेश में बेचने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए उसका पासपोर्ट बनवाया गया है। इस मामले के सामने आने के बाद शुक्रवार को हिंदू महासभा की राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय, अशोक पांडेय, गजेंद्र सिंह आर्य, अभिषेक गुप्ता सहित दर्जनों पदाधिकारी पीड़ित युवती से मिले। सभी लोगों के साथ पीड़ित महिला अचल ताल स्थित आर्य समाज मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर मंदिर के आचार्य द्वारा हवन यज्ञ कराया गया और वैदिक पद्धति से हिंदू धर्म में घर वापसी कराई गई। इस दौरान युवती ने बताया कि जब वह 11वीं कक्षा में पढ़ती थी तभी आरोपी के संपर्क में आई। उसने खुद को हिंदू बताकर उससे दोस्ती का हाथ बढ़ाया। जब गर्भवती हो गई तो पता चला कि यह दूसरे समुदाय से है।

अब तक हालात में फंस चुकी पीड़िता जब आरोपी के घर पहुंची तो उसका वहां पहले धर्म परिवर्तन कराया गया फिर उस धर्म के रीति- रिवाज के अनुसार शादी कराई गई। इसी के साथ उसके शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का दौर शुरू हो गया। वक्त गुजरा और उसने दो बेटों को जन्म दिया।

उसे दो अलग-अलग मकानों में रखा जाता था। उत्पीड़न के इसी क्रम में उसके ससुर, देवर और जेठ ने पति के सहयोग से उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि उसका जेठ अपराधी किस्म का है। वह कई मुकदमों में वांछित भी है।


पीड़िता को मारने की साजिश के तहत ससुराल वालों ने एक बार गैस सिलिंडर खुला छोड़कर उसमें आग लगा दी थी।
आरोपियों ने पीड़िता का पैसा, जेवर और कीमती सामान भी हड़प लिया है। उसने बताया कि आरोपी के चारों भाइयों की पत्नियां मायके में ही रह रही हैं क्योंकि यह लोग लगातार दहेज की मांग करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed