फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   सचिव को धमकाने के मामले में ब्लाक प्रमुख एवं प्रमुख पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सचिव को धमकाने के मामले में ब्लाक प्रमुख एवं प्रमुख पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sun, 18 Mar 2018 01:51 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
सचिव को धमकाने के मामले में ब्लाक प्रमुख एवं प्रमुख पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत सचिवों को धमकाने के मामले में शनिवार को ब्लाक प्रमुख धनीपुर पति एवं अकराबाद ब्लाक प्रमुख के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। इससे गुस्साए प्रधानों ने भी हमलावर रुख अपनाते हुए ब्लाकवार बैठकें बुलाकर आंदोलन करने का एलान कर दिया है।

स्पष्ट कहा है कि यदि दोनों जन प्रतिनिधियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई हुई तो प्रधान आंदोलन कर सरकारी अफसरों का जीना हराम कर देंगे। इस मामले में पहली बैठक सोमवार को धनीपुर ब्लाक के प्रधानों की होगी।
विज्ञापन


कमीशन मांगने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के बैनरतले कर्मचारियों ने ब्लाक प्रमुख पति धनीपुर तेजवीर सिंह एवं ब्लाक प्रमुख अकराबाद मुकेश कुमार के खिलाफ थाना गांधी पार्क में तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एसएसपी एवं एसपी सिटी के आदेश पर एफआईआर दर्ज हो गई। इससे गुस्साए प्रधानों ने भी आंदोलन के लिए कमर कस ली है। गांव अलहदादपुर की प्रधान एवं धनीपुर प्रधान संगठन की प्रवक्ता ज्योति सिंह ने कहा कि जन प्रतिनिधियों पर आरोप लगाने वाले ग्राम पंचायत से लेकर जिले तक के अफसर दूध के धुले हुए नहीं हैं।

बिना कमीशन के यह लोग विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगाते हैं। यदि दोनों जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई हुई तो इन अफसरों की कार्यप्रणाली की पोल खोलते हुए जनपद से लेकर लखनऊ तक आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।


उन्होंने बताया कि प्रधान संगठन सोमवार से ब्लाकवार मीटिंग कर आंदोलन की रणनीति बनाएगा। सर्वप्रथम सोमवार को धनीपुर ब्लाक के 72 प्रधानाें की मीटिंंग होगी। सभी ब्लाकों पर मीटिंग के बाद डीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed