{"_id":"5a80a52a4f1c1bcb268b9710","slug":"61518380330-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमचमाती ट्रॉफी पर इंजीनियरिंग फैकल्टी का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमचमाती ट्रॉफी पर इंजीनियरिंग फैकल्टी का कब्जा
Updated Mon, 12 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आयोजित इंटर फैकल्टी टीचर क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में इंजीनियरिंग फैकल्टी ने सोशल साइंस फैकल्टी को 6 विकेट से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इंजीनियरिंग फैकल्टी के प्रो. यूसुफजमा खान एवं अरशद बारी ने धुआंधार बल्लेबाजी कर 17 वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सोशल साइंस फैकल्टी के बल्लेबाज 114 रन बनाकर आउट हो गए। मैराजुद्दीन ने सर्वाधिक 20 रन एवं नौशाद ने 14 रन बनाए।
इंजीनियरिंग फैकल्टी के अजमल कफील ने 4 एवं नजीब ने 3 विकेट लिए। जवाब में इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम ने 4 विकेट खोकर 17 वें ओवर में 115 रन बनाकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
यूसुफजमा खान एवं अरशद बारी ने सोशल साइंस फैकल्टी के गेंदबाजों की बेरहमी से धुनाई करते हुए 43-43 रन बनाए। इंजीनियरिंग फैकल्टी के यूसुफजमा को मैन ऑफ दी मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
कामर्स संकाय के शमीम को मैन ऑफ दी टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। टूर्नामेंट के बेस्ट बैट्समैन का खिताब सोशल साइंस के नौशाद को और बेस्ट बॉलर का खिताब डॉ. अनस को प्रदान किया गया।
एएमयू के वेलिंगडन पवेलियन में आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. तारिक मंसूर एवं प्रो. अबसार मुस्तफा खान ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
इस अवसर पर गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. अमजद अली रिजवी, प्रो. मोहसिन खान, प्रो. असफर अली खान, अरशद महमूद, क्रिकेट कोच फैसल शेरवानी आदि मौजूद थे। टूर्नामेंट में 12 फैकल्टी की टीम शामिल हुई थी।