{"_id":"5a3ac6c64f1c1ba7668bb5b6","slug":"61513801414-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिसावा के रेसर घोड़ों पर जीएसटी का चाबुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिसावा के रेसर घोड़ों पर जीएसटी का चाबुक
Updated Thu, 21 Dec 2017 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावा के रेसर घोड़ों पर जीएसटी का चाबुक
ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।
पिसावा के शाही घराने के अत्याधुनिक अस्तबल में पाले जा रहे रेसर घोड़ों पर अब जीएसटी का चाबुक चल गया है। बुधवार को वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी टीम ने छापा मारा।
एसआईबी टीम के ज्वाइंट कमिश्नर बीपी राम ने बताया कि जीएसटी की नई गाइड लाइन के अनुसार रेस करने वाले घोड़ों की खरीद-फरोख्त पर 12 फीसदी जीएसटी लागू है। इसी नियम के अनुसार इस इस अस्तबल पर छापा मारा गया। यहां देश विदेश में जाने माने उन्नत प्रजाति के कई घोड़े मिले हैं। जिनकी खरीद फरोख्त होनी है। मौके पर छह घोड़ियां गर्भवती मिली हैं ।
इसके अलावा एसेड्रियन नस्ल के दो घोड़े, एक खच्चर, सात घोड़ियां मिली हैं। पांच कमउम्र घोड़े भी मिले हैं, जो अभी डेढ़ साल के हैं। दो साल की उम्र पर इनको विदेशों की डरबी रेस में भेजा जाएगा। इसके लिए अस्तबल के संचालक का विदेशों से कान्ट्रैक्ट है।
विज्ञापन
फरवरी महीने में इनकी खरीद होनी तय है। मौके पर अस्तबल के कर्मियों से पूछताछ में जो जानकारी मिली है जिसकी तस्दीक की जानी है। अस्तबल के मालिक कुंवर रघुवेंद्र सिंह और कुंवर शीलेंद्र सिंह से बात की गई है उनसे और पूछताछ होनी बाकी है। इसके बाद नियमानुसार जीएसटी लागू कर कर वसूली की जाएगी। अगर कर समय से अदा नहीं किया गया तो जुर्माना सहित अन्य कार्यवाही होगी।