फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   युवाओं के साथ वरिष्ठ वनकर्मियों का जलवा दिखा

युवाओं के साथ वरिष्ठ वनकर्मियों का जलवा दिखा

Fri, 10 Nov 2017 02:10 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
युवाओं के साथ वरिष्ठ वनकर्मियों का जलवा दिखा
युवाओं के साथ वरिष्ठ वनकर्मियों का दिखा जलवा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

स्टेडियम में वृत्त स्तरीय वन खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं के साथ वरिष्ठ वनकर्मियों का जलवा देखने को मिला। इस प्रतियोगिता में मेजबान अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज के वन विभाग के खिलाड़ी शामिल हुए। शुभारंभ डीएफओ श्रीधर त्रिपाठी ने किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। केंद्रीय विद्यालय के कोच पुरुषोत्तम व उनकी टीम निर्णायक भूमिका में रही।

100 मीटर दौड़ युवा वर्ग में आत्म प्रकाश वनरक्षक हाथरस प्रथम, ऋषभ वनरक्षक कासगंज द्वितीय, आशीष कुमार वनविद हाथरस तृतीय, 200 मीटर में आत्म प्रकाश वनरक्षक हाथरस प्रथम, रोहित यादव वनरक्षक एटा द्वितीय, ऋषभ सिंह वनरक्षक कासगंज तृतीय, 800 मीटर में आत्म प्रकाश वनरक्षक हाथरस प्रथम, ऋषभ सिंह वनरक्षक कासगंज द्वितीय, संजय कुमार वनरक्षक अलीगढ़ तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में पवन कुमार वन रक्षक कासगंज प्रथम, योगेश गौतम वनरक्षक अलीगढ़ द्वितीय, मुकेश कुमार वनरक्षक कासगंज तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक में योगेश गौतम वनरक्षक अलीगढ़ प्रथम, संजय कुमार वनरक्षक अलीगढ़ द्वितीय स्थान रहे।
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ वेटरंस वर्ग में उदयवीर माली अलीगढ़ प्रथम, सुनील कुमार माली हाथरस, राजकुमार माली हाथरस तृतीय, 200 मीटर में उदयवीर माली अलीगढ़ प्रथम, राजकुमार माली हाथरस द्वितीय, 800 मीटर में राजकुमार माली हाथरस प्रथम, उदयवीर माली अलीगढ़ द्वितीय, लंबी कूद में उदयवीर माली अलीगढ़ प्रथम, राजकुमार माली हाथरस द्वितीय, इंद्रजीत सिंह वनरक्षक अलीगढ़ तृतीय, 53 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग में इंद्रजीत सिंह वनरक्षक अलीगढ़ प्रथम, महेश चंद्र शर्मा दरोगा हाथरस द्वितीय, टेबल टेनिस युगल में संजीव शर्मा डीएफओ कासगंज-रोहित यादव वनरक्षक एटा प्रथम, वी प्रभाकर वन संरक्षक-अशोक शर्मा एसीपी अलीगढ़ द्वितीय, बैडमिंटन युगल में संजीव शर्मा डीएफओ कासगंज-सुनील सिंह वरिष्ठ लिपिक प्रथम, रोहित यादव वन रक्षक-अरविंद कुमार वन रक्षक द्वितीय, भाला फेंक में (45-53 आयु वर्ग) अशोक कुमार निमेश वन क्षेत्राधिकारी अलीगढ़ प्रथम, इंद्रजीत सिंह वन रक्षक अलीगढ़ द्वितीय, संजीव शर्मा डीएफओ कासगंज तृतीय, (53-60 आयु वर्ग) अशोक कुमार निमेश वन क्षेत्राधिकारी अलीगढ़ प्रथम, संजीव शर्मा डीएफओ कासगंज द्वितीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक में (45-53 आयु वर्ग) अशोक कुमार निमेश वन क्षेत्राधिकारी अलीगढ़ प्रथम, इंद्रजीत सिंह वन रक्षक अलीगढ़ द्वितीय, राजकुमार वन रक्षक हाथरस तृतीय, (53-60 आयु वर्ग) अशोक कुमार निमेश वन क्षेत्राधिकारी अलीगढ़ प्रथम, इंद्रजीत सिंह वन रक्षक अलीगढ़ द्वितीय, राजकुमार वन रक्षक हाथरस तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रस्साकसी टीम का चयन
रस्साकसी टीम में अरविंद, अवधेश, इंद्रजीत, संजय कुमार, योगेश गौतम, उदयवीर अलीगढ़, दिनेश चंद्र एटा, राजेंद्र सिंह, ऋषभ सिंह कासगंज, अखिलेश कुमार, मुकेश कुमार हाथरस।
वालीबाल टीम का चयन
वालीबाल टीम में अशोक कुमार निमेश, इंद्रजीत सिंह, योगेश गौतम अलीगढ़, रोहित यादव एटा, पवन कुमार, ऋषभ सिंह कासगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed