{"_id":"5994bd1c4f1c1b142a8b4855","slug":"61502919964-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में सड़कों पर आएंगे सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में सड़कों पर आएंगे सपाई
Updated Thu, 17 Aug 2017 03:16 AM IST
विज्ञापन
नाइंसाफी हुई तो सपाई सड़कों पर आएंगे
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
नगर निगम के नोटिस जिला प्रशासन का तनाव बढ़ा रहे हैं। ये नोटिस शहर के पशुपालकों को दिए जा रहे हैं कि वह अपना कारोबार शहर की सीमा से बाहर ले जाएं ताकि गंदगी की समस्या दूर हो। इस नोटिस में शहर में संचालित डेयरी उद्योग को झटका लगा है।
बुधवार को सपाइयाें ने अपना विरोध जताया। सपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व शहर विधायक जफर आलम ने कहा है कि अगर ऐसा हुआ तो दूध कारोबार पूरी तरह से चौपट हो जाएगा। सपा सरकार में आई कामधेनु योजना को लागूकर दूध उत्पादन को बढ़ाया था।
अब नगर निगम इस कारोबार को खत्म करने पर अमादा है। सपाइयों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में मांग की है कि ऐसा न किया जाए। इससे पहले उन फैक्ट्रियों को शहर से बाहर किया जाए तो प्रदूषण फैला रही हैं।
विज्ञापन
ज्ञापन में ये भी कहा गया है कि पशुपालकों की अधिकांश तादाद यादव और घोसी की है। क्या नगर निगम दो समुदाय के लोगों को ही परेशान करना चाहता है। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सपाई सड़कों पर आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने डा. कृपाल सिंह यादव, गोपाल यादव, अनवार घोसी, खालिद चौधरी, सोनू बघेल, गोविंद उपाध्याय, शिशुपाल यादव आदि मौजूद रहे।