फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जीएसटी का विरोध नहीं कर रही कांग्रेस: बिजेंद्र सिंह

जीएसटी का विरोध नहीं कर रही कांग्रेस: बिजेंद्र सिंह

Thu, 06 Jul 2017 01:31 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी का विरोध नहीं कर रही कांग्रेस: बिजेंद्र सिंह
जीएसटी का विरोध नहीं कर रही कांग्रेस: बिजेंद्र सिंह
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

कांग्रेस के पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर जमकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर देश की सीमाओं पर तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है। कहा, अब समय आ गया है कि पीएम देश की जनता को बताएं कि उनकी विदेश यात्राओं का क्या उद्देश्य है। कहा, कांग्रेस जीएसटी का विरोध नहीं कर रही। कांग्रेस ही इसको लेकर आई थी। कांग्रेस तो टैक्स का विरोध कर रही है, जो बहुत वसूला जा रहा है। यह बातें उन्होंने मैलरोज बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
कहा, प्रदेश से लेकर देश में अपराधों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में पिछले तीन सालों से अशांति का माहौल है। किसान हर रोज आत्महत्याएं कर रहे हैं। पीएम विदेश यात्रा के दौरान बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, लेकिन धरातल से उसका कोई संबंध नहीं हैं। कहा, चीन वार्डर पर युद्ध के आसार बने हुए हैं। चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा भी रुकवा दी है, लेकिन सरकार की ओर से कोई पहल दिखाई नहीं देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा मुखिया देश की सीमाओं पर श्वेत पत्र जारी करें।
विज्ञापन

बॉक्स
नितिन वाल्मीकि बने एससी, एसटी प्रकोष्ठ के महामंत्री
अलीगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की जिला कार्यकारिणी में नितिन वाल्मीकि को एससी, एसटी प्रकोष्ठ का महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह घोषणा बुधवार को कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौ. बिजेंद्र सिंह ने की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धरातल पर काम करने वाले युवाओं को काम करने का मौका दे रही है, जो वास्तविकता से जनता की सेवा करना चाहते हैं। नितिन युवा होने के साथ-साथ काफी एक्टिव भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed