{"_id":"5cddc473bdec22078b292967","slug":"51558037619-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सासनी गेट क्षेत्र के कई इलाकों में पांच घंटे गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सासनी गेट क्षेत्र के कई इलाकों में पांच घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भीषण गर्मी में थोड़ी सी भी बिजली की कटौती अखर जाती है। गुरुवार को सासनी गेट क्षेत्र के कई इलाकों की बिजली तड़के तीन बजे अचानक गुल हो गई। बिजली कटौती के कारण लोग पानी के लिये भी तरस गये। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुबह आठ बजे बिजली आई। वहीं सासनी गेट क्षेत्र के दूसरे इलाकों की बिजली एटूजेड बिजली घर से आने के कारण बाधित नहीं हुई।
गुरुवार तड़के तीन बजे अचानक सासनी क्षेत्र के जयगंज, पला रोड, आगरा रोड सहित कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। गर्मी के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गये। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने पांच घंटे की मेहनत के बाद आठ बजे करीब बिजली समस्या को ठीक किया।
बिजली कटौती के कारण लोगों को रोजमर्रा के काम करने में काफी परेशानी हुई। खासतौर पर महिलाएं घर में पानी के लिये काफी परेशान रहीं। इस संबंध में जेई सासनी गेट ने बताया कि केबिल में फाल्ट होने के कारण पला रोड, आगरा रोड, जयगंज सहित कई इलाकों की बिजली आपूर्ति पांच घंटे बाधित रही।
विज्ञापन
लाइन सही होने के बाद बिजली चालू कर दी गई। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि आठ बजे के बाद भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। करीब 11 बजे के बाद यह समस्या ठीक हुई।