{"_id":"5c325f48bdec22569e113f9d","slug":"51546805064-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम खुले में शौच मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम खुले में शौच मुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
नगर निगम क्षेत्र खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया गया है। शनिवार देर रात ये खुशखबरी नगर निगम पहुंची तो अधिकारियों ने राहत की सांस ली। गत दिनों क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया की टीम ने अलीगढ़ नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न गली मोहल्ले और मलिन बस्तियों में घूम घूम कर खुले में शौच रोकने के प्रयासों को सघनता से परखा। टीम ने रेलवे स्टेशन के दोनों साइड, बस स्टैंड, नाले नालियों के आसपास सुबह शाम खुले में शौच पर निगरानी रखी। जिसमें पाया गया कि जनता को शौच कराने के इंतजाम संतोषजनक है
। परिणाम स्वरूप शनिवार देर रात्रि क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया ने नगर निगम क्षेत्र को खुले में शौच मुक्त घोषित किया। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया प्रतिदिन अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों से मलिन बस्ती व खुले में शौच के संभावित स्थलों पर नियमित रूप से जांच कराई गई। लोगों को जागरूक किया गया। शहरवासियों के सहयोग से ऐसा संभव हुआ हैै।
स्वच्छता सर्वेक्षण की महा परीक्षा से पूर्व मिली इस खबर से नगर निगम को ऊर्जा मिली है। अगला लक्ष्य स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की महा परीक्षा में सर्वोच्च स्थान हासिल करने का है।