{"_id":"5bca2ff6bdec22699e086656","slug":"51539977206-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक, बाबा साहेब की झांकी रही आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक, बाबा साहेब की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
दि बुद्धिष्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के बैनर तले धम्म शोभा यात्रा निकली। गौतम बुद्ध, सम्राट अशोक, बाबा साहेब की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। डॉ. अंबेडकर पार्क घंटाघर में धम्म उपासक/उपासिकाओं ने पूजा वंदना कर त्रिशरण पंचशील ग्रहण कराया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह सुमन बौद्ध रहे। उद्घाटन उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत गौतम, सचिव सौदान सिंह, श्यौराज सिंह, सोनपाल सिंह बौद्ध ने किया।
पार्क से निकली शोभा यात्रा में बैंड बाजा व डीजे पर गीत गाए जा रहे थे। यह यात्रा कठपुला, पड़ाव दुबे, नौरंगाबाद छावनी, डॉ. अंबेडकर कॉलोनी, डोरी नगर होते हुए आदर्श बुद्ध विहार नगला मान सिंह पहुंचकर धम्म सभा में परिवर्तित हो गई। सभा में जय सिंह सुमन बौद्ध, राजवीर सिंह, इंद्रजीत गौतम, सौदान सिंह, श्यौराज सिंह, सोनपाल सिंह, मेघ सिंह गौतम ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष साहब सिंह ने की व संचालन जिला महासचिव सुशील कुमार गौतम ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री चौ. महेंद्र सिंह, मेयर मोहम्मद फुरकान, एवी सिंह, विमला कुमारी सुमन, कांती प्रसाद, वीर सिंह गौतम, रमेश चंद्र भंडारी, राजकुमार गौतम, शंकरलाल निम, डॉ. आरवी सिंह, मुरारीलाल, रघुवीर सिंह ऊषवा, प्रेमपाल सिंह, प्रेमचंद आदि मौजूद रहे।