{"_id":"5b490c134f1c1b4c748b48a2","slug":"51531513875-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पातल में टे्रनी फार्मेस्सिट और डाक्टर आमने समामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पातल में टे्रनी फार्मेस्सिट और डाक्टर आमने समामने
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मलखान सिंह जिला अस्पताल में गुरुवार को एक ट्रेनी फार्मेसिस्ट छात्रा के साथ डॉक्टर द्वारा की गई छेड़खानी के मामले में शुक्रवार को डॉक्टरों का संगठन और ट्रेनी फार्मेसिस्टों का संगठन आमने सामने आ गए। डॉक्टरों ने फार्मेसिस्ट संगठन के पदाधिकारियों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। साथ ही एडी हेल्थ को ज्ञापन सौंपते हुए हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।
दूसरी ओर साथी छात्रा के साथ हुई छेड़खानी की घटना से गुस्साए ट्रेनी फार्मेसिस्टों ने अस्पताल सभागार में सभा की और प्रदर्शन किया। छेड़खानी की शिकार हुई छात्रा की ओर से भी पुलिस को तहरीर दी गई है। फार्मेसिस्ट संगठन ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करने की मांग की है।
जिला अस्पताल के सीएमएस ने प्रकरण की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। गुरुवार को जिला अस्पताल की ओपीडी के एक कमरे में करीब दोपहर एक बजे पैरामेडिकल की एक छात्रा जो यहां ट्रेनिंग करने आई है, घर जाने लगी। तभी आरोप है कि वहां मौजूद डाक्टर ने उसके दोनों हाथ पकड़ लिए और कुर्सी पर जबरदस्ती बैठा लिया।
विज्ञापन
यह बात छात्रा परिजनों को बताई, जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल आकर आरोपी डाक्टर की पिटाई कर दी। मामला सीएमएस कक्ष में पहुंचा तो डाक्टरों ने भी छात्रा के पिता के साथ अभद्रता कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे से उलझ गए और वहां हंगामा होने लगा।
सीएमएस ने इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। जांच के बाद जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही तय की जाएगी।
- डॉ. एमएल अग्रवाल, सीएमओ
पीड़ित छात्रा ने दी तहरीर
पीड़ित छात्राओं की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया है कि एक डाक्टर हम लोगों के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें करते हैं। हमने लोक लाज के भय से कुछ नहीं बताया। गुरुवार को हाथ पकड़कर अश्लीलता शुरू कर दी। छात्रा ने अन्य साथियों को बुलाया जिसके बाद ही वह सुरक्षित हो सकी। इसकी जानकारी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेबी सिंह को दी जिसके बाद उन्होंने इस प्रकरण की जानकारी सीएमएस को दी।
चिकित्सा कर्मचारी संगठन ने किया आंदोलन का ऐलान
संयुक्त राज्य चिकित्सा कर्मचारी संगठन की ओर से ट्रेनी छात्रा से छेड़खानी के आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और उसे अस्पताल से हटाने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। जिला मंत्री संजीव राघव की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि घटना की जानकारी प्राथमिक रूप से सीएमएस को दिए जाने के बाद भी कोई आवश्यक कार्यवाही नहीं की गई। इसके विपरीत संगठन के अध्यक्ष डॉ. जेबी सिंह के खिलाफ तहरीर और दे दी गई। इससे संगठन के विभिन्न संवर्गों में आक्रोश है। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 16 जुलाई से सभी कर्मचारियों द्वारा आंदोलन की राह पकड़ते हुए कार्य बहिष्कार किया जाएगा।