{"_id":"5b2ffe584f1c1b624d8b7ef9","slug":"51529871960-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मित्र बन समर कैंप में पुलिसिंग सीख रहे नौनिहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मित्र बन समर कैंप में पुलिसिंग सीख रहे नौनिहाल
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नौनिहालों को पुलिस मित्र बनाने और पुलिसिंग सिखाने के मकसद से अलीगढ़ सहित प्रदेश के 12 जिलों में पुलिस समर कैंप रविवार से शुरू हो गया। यहां पुलिस लाइन परिसर में डीएम-एसएसपी की पत्नियों ने कैंप का शुभारंभ किया। पहले दिन बच्चों को महिला थाने की पुलिसिंग सिखाने के साथ-साथ आत्मरक्षा के गुर सिखाए। यह समर कैंप अभी दो दिन और जारी रहेगा।
सूबे के डीजीपी ओपी सिंह ने बच्चों के बीच पुलिस को मित्र के रूप में प्रस्तुत करने की मंशा से पहली बार पुलिस की ओर से समर कैंप आयोजित कराने का निर्णय लिया है। यह कैंप अलीगढ़ सहित प्रदेश के 12 जिलों में शुरू किए हैं। तीन दिवसीय इस कैंप में अलीगढ़ से 8 से 14 साल उम्र के 50 बच्चे शामिल किए गए हैं।
रविवार सुबह पुलिस लाइन परिसर में कैंप का शुभारंभ डीएम चंद्रभूषण सिंह की पत्नी डॉ.अंजना सिंह सेंगर व एसएसपी अजय कुमार साहनी की पत्नी रिचा साहनी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर जिलाधिकारी व एसएसपी ने बच्चों को पुलिसिंग को लेकर भ्रांतियों से अवगत कराया। साथ ही बताया कि पुलिस क्या-क्या काम किस तरह से करती है। किन परिस्थितियों में यह काम किया जाता है।
विज्ञापन
पहले दिन एएसपी लाइन नीरज जादौन, आरआई राममोहन शर्मा व इंस्पेक्टर महिला थाना सुनीता कुमारी के नेतृत्व में महिला थाने में पुलिस के कामकाज से बच्चों को अवगत कराया गया। कैसे पुलिस की दैनिक कार्यवाही थाने में होती है, इसकी बारीकियां बताई गईं। इसके बाद आत्मरक्षा, यातायात नियम, यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानी, साइबर क्राइम की क्लास, फायर सर्विस, डायल-100, जहरखुरानी, बाल अपराध, कहानी दाना-पानी, घुड़सवारी आदि विषयों के सेशन हुए।
दिन भर बच्चे पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न गतिविधियों में शामिल रहे। इस मौके पर एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह, एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, एसपी यातायात अजीजुल हक, एसपी क्राइम आशुतोष द्विवेदी, सीओ प्रथम विशाल पांडेय, सीओ तृतीय संजीव दीक्षित आदि सहित तमाम पुलिसकर्मी व अधिकारी मौजूद रहे।
इस शिविर का उद्देश्य बच्चों को पुलिस की बारीकियां व वर्तमान समय में बदलते अपराध के तरीकों से अवगत कराना है। सबसे प्रमुख हिस्सा इसमें साइबर क्राइम व बाल अपराध रखा गया है। इसके अलावा आत्मरक्षार्थ टिप्स प्रत्येक तीन दिन दिए जाएंगे।-अजय कुमार साहनी एसएसपी।