फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कबड्डी के फाइनल में भिड़ेंगीं मेरठ की 44वीं वाहिनी व 6वीं वाहिनी

कबड्डी के फाइनल में भिड़ेंगीं मेरठ की 44वीं वाहिनी व 6वीं वाहिनी

Thu, 24 May 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
कबड्डी के फाइनल में भिड़ेंगीं मेरठ  की 44वीं वाहिनी व 6वीं वाहिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ में हो रही 22वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन कुश्ती, भारोत्तोलन, बॉक्सिंग व कबड्डी प्रतियोगिता में 44वीं वाहिनी मेरठ व 6वीं वाहिनी मेरठ ने फाइनल में जगह बना ली है।

कबड्डी के सेमीफाइनल में 6वीं वाहिनी मेरठ ने 41वीं वाहिनी गाजियाबाद को हरा दिया। 44वीं वाहिनी मेरठ ने 45वीं वाहिनी अलीगढ़ को शिकस्त दी। दोनों विजयी वाहिनी ने फाइनल का टिकट कटा लिया। फाइनल गुरुवार को खेला जाएगा। रेफरी एसआई धर्मवीर सिंह, गजेंद्र प्रताप सिंह, आरक्षी कावेंद्र सिंह, स्कोरर करन सिंह, अमित कुमार व बच्चू सिंह रहे।
विज्ञापन


बॉक्सिंग में 52 किलोग्राम वर्ग भार में 9वीं वाहिनी मुरादाबाद के अतुल कुमार प्रथम, 28वीं वाहिनी इटावा के सुधीश द्वितीय स्थान पर रहे। 55 में 9वीं वाहिनी के कमल सिंह प्रथम, 38वीं वाहिनी के सौरभ शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। 60 में 9वीं वाहिनी मुरादाबाद के सौरभ कुमार प्रथम, 28वीं वाहिनी पीएसी इटावा के रजी अहमद द्वितीय स्थान पर रहे। 64 में 9वीं मुरादाबाद के सचिन कुमार प्रथम, 44वीं वाहिनी मेरठ के उमाशंकर द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


69 में 9वीं के मुरादाबाद के अमित राणा प्रथम, 8वीं वाहिनी बरेली के भानुप्रताप सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। 75 में 9वीं मुरादाबाद के गजेंद्र शर्मा प्रथम, 23वीं वाहिनी मुरादाबाद के सुबोध कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 81 में 9वीं मुरादाबाद के सौरभ शर्मा प्रथम, 24वीं वाहिनी मुरादाबाद के आशीष कुमार द्वितीय स्थान पर रहे।

91 में 9वीं वाहिनी मुरादाबाद के आदेश भारती प्रथम, 47वीं वाहिनी गाजियाबाद के पुष्पेंद्र कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। 91 से ऊपर भार वर्ग में 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के राहुल शर्मा प्रथम, 28वीं वाहिनी इटावा के संजय राठौर द्वितीय स्थान पर रहे।


इस मौके पर सेनानायक अनीस अहमद अंसारी, उप सेनानायक प्रेमचंद्र 45वीं वाहिनी अलीगढ़, शिविरपाल, प्रियतोष त्रिपाठी, दलनायक राम अवतार, शिवनारायण यादव, सूबेदार सैन्य सहायक बलवीर सिंह, एसक्यूएम देश दीपक, डॉ. अनूप गर्ग, डॉ. आनंद प्रताप सिंह, डॉ. नजीह इशहाक, दुर्गेश नंदिनी, नेत्र सहायक राजेंद्र दीक्षित, मीडिया प्रभारी सुधीर कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन 45वीं वाहिनी अलीगढ़ के फखरे आलम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed