{"_id":"5a42bec84f1c1b193e8bb164","slug":"51514323656-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेता अमित गोस्वामी को क्वार्सी थाने में बंधक बना कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नेता अमित गोस्वामी को क्वार्सी थाने में बंधक बना कर पीटा
Updated Wed, 27 Dec 2017 03:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्र नेता अमित गोस्वामी को क्वार्सी थाने में बंधक बना कर पीटा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
बाइक चोरी की एक पुरानी घटना में फाइनल रिपोर्ट लगवाने गए छात्र नेता अमित गोस्वामी को मंगलवार सुबह थाना क्वार्सी में दो दरोगाओं ने थाने में बंधक बनाकर जमकर पीटा और उसके पर्स, मोबाइल छीन लिए। बाद में खबर पर पहुंचे सीओ आदि ने छात्र नेता को बचाया और एसएसपी के सामने प्रस्तुत किया। पूरी घटना की जानकारी होने के बाद एसएसपी ने आरोपी दोनों दरोगाओं को निलंबित कर दिया है।
पीड़ित छात्र नेता को पर्स तो वापस मिल गया है, लेकिन उसमें से 17 हजार रुपये गायब होने की बात कही है। घटना को लेकर छात्र संगठनों में आक्रोश है। धर्म जागरण मंच सहित अन्य संगठनों के लोगों ने क्वार्सी थाने का घेराव किया। शाम को आरोपी दोनों दरोगाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल एसएसपी से मिला। एसएसपी ने भरोसा दिलाया है कि सीओ द्वितीय को मामले की जांच सौंपी है। चार दिन में वह अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे, जिसके बाद मुकदमा दर्ज करवा दिया जाएगा।
मूल रूप से खैर के निवासी और अब अलीगढ़ में रह रहे छात्र नेता अमित गोस्वामी के बेहद करीबी सुरेंद्र नगर निवासी अभिषेक पाठक की सात जून को क्वार्सी क्षेत्र में बाइक चोरी हो गई थी जिसकी आज तक बरामदगी नहीं हुई है। इस मामले की विवेचना थाना क्वार्सी के दरोगा मो. रफीक कर रहे हैं। लंबे समय से बरामदी नहीं होने पर अभिषेक ने अमित गोस्वामी से संपर्क कर कहा कि पुलिस अगर बाइक बरामद नहीं कर ही है तो कोई बात नहीं, वह फाइनल रिपोर्ट लगा दे तो कंपनी से उन्हें क्लेम मिल जाएगा।
विज्ञापन
इस पर छात्र नेता अमित गोस्वामी ने विवेचक दरोगा मो. रफीक से बात की तो विवेचक ने बताया कि इस मामले की केस डायरी नहीं आई है और पेशी से एक कागज नहीं आया है। मंगलवार को अमित गोस्वामी सीओ आफिस पहुंचे और वहां से पता चला कि इस मामले से संबंधित सभी दस्तावेज विवेचक को भेजे जा चुके हैं। यह बात थाना क्वार्सी पहुंचकर अमित गोस्वामी ने विवेचक मो. रफीक को बतायी तो उन्हें खुद को बाईपास कर सीधे बड़े अधिकारी के यहां पहुंचना नागवार गुजरा।
दरोगा मो. रफीक ने कहा कि ठीक है कागज आ चुके हैं। अब एक अन्य कागज मंगवाने के लिए होमगार्ड को 200 रुपये दे दो। इस बात पर छात्र नेता ने हैरानी जतायी कि किस बात के पैसे? इसी बात पर दरोगा भड़क गए और बोले कि अच्छा अब में काम नहीं करता क्या कर लोगे। छात्र नेता अमित गोस्वामी का आरोप है कि इसी के साथ ही दरोगा मो. रफीक ने बेहद आपत्तिजनक भाषा और व्यवहार करना शुरू कर दिया। इसका विरोध किया तो वहां दूसरे दरोगा अखिलेश बघेल भी आ गए और दोनों ने मिलकर पूरी तरह अपराधियों की तरह पीटा। इसके बाद उन्हें हवालात में डालकर उनके मोबाइल व पर्स आदि छीन लिए।
इस दौरान अमित गोस्वामी के साथ आए अभिषेक पाठक ने हो रही मारपीट और पूरी घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों और अन्य साथियों को दी। कुछ ही देर में अमित गोस्वामी के अन्य साथी और सीओ संजीव दीक्षित सहित थाने पहुंच गए। उन्होंने अमित को हवालात से निकाला और एसएसपी राजेश कुमार पांडेय के समक्ष प्रस्तुत किया।
यहां पर अमित अपनी बात कहते हुए फूट फूटकर रोने लगा। उसने पूरी बात कप्तान को बतायी। एसएसपी ने अमित की हालत देखकर और पूरा मामला सुनकर दरोगा मो. रफीक और अखिलेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की जांच सीओ द्वितीय को सौंप दी है। इधर, अमित के पर्स व मोबाइल भी वापस कराए। शाम को हुई मुलाकात में अमित ने मुकदमे की मांग करते हुए कहा है कि उसके पर्स से 17 हजार रुपये गायब हैं।
- सीओ पूरे मामले की रिपोर्ट चार दिन में सौंप देंगे। मैंने तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी दरोगाओं को निलंबित कर दिया है। रिपोर्ट आने के बाद दोनों दरोगाओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज होगा।
- राजेश कुमार पांडेय, एसएसपी
---
राज्यपाल को पूरे प्रकरण से अवगत कराया
धर्म जागरण आरएसएस के संयोजक और छात्र नेता सौरभ चौधरी ने कहा है कि दरोगा अखिलेश बघेल और मो. रफीक का बर्बरता पूर्ण खौफनाक चेहरा देखने को मिला है। दोनों दरोगाओं ने छात्रनेता को सर्विस पिस्टल से शूट आउट की धमकी देते हुए कहा की यदि मेरे थाने के अंतर्गत नेतागीरी करनी है तो 5 हजार रुपये हर महीने की एक तारीख को मेरे पास पहुंचा दिया कर नहीं तो फंसा दिया जाएगा।
अमित के विरोध करने पर दरोगाओं ने 5 से 6 साथियों संग अमित गोस्वामी को बंद कर जमकर मारपीट की। किसी तरह अमित गोस्वामी ने सौरभ चौधरी को आपबीती बताई जिस पर बड़ी तादाद में धर्म जागरण मंच के लोगों ने थाना क्वार्सी का घेराव कर बवाल किया। सौरभ चौधरी ने आरोपी पुलिस कर्मियों पर चौथ वसूली और लूट सहित अन्य कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अलीगढ़ के स्तर पर 24 घंटे में आरोपियों पर मुकदमा नहीं हुआ तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे तथा लखनऊ जाकर यूपी के राज्यपाल रामनाईक और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को पूरी घटना से अवगत कराएंगे। उनकी वार्ता लखनऊ में राज्यपाल से हो चुकी है तथा उप मुख्यमंत्री से संपर्क किया जा रहा है।
आरोपी दरोगाओं के खिलाफ मुकदमा हो: सपा छात्र सभा
अलीगढ़। समाजवादी छात्र सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने छात्र नेता अमित गोस्वामी के साथ क्वार्सी थाने में हुई मारपीट की कड़ी निंदा करते हुए एसएसपी से मांग की है कि मारपीट करने वाले दरोगाओं के खिलाफ मुकदमा लिख कार्यवाही की जाए। छात्र नेता को थाने में बंद कर बेरहमी से पीटना और खुलेआम रिश्वत मांगना बहुत ही निन्दनीय है। मुकदमा लिख कर कार्यवाही नहीं की गई तो सभी छात्र संगठन लामबंद होकर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
योगी से होगी प्रकरण की शिकायत
अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र पाल सिंह ने इस प्रकरण में आक्रोश जताते हुए कहा है कि एक तरफ अपराध थम नहीं रहा। वहीं दरोगा इस तरह की हरकत कर अपनी सपा मानसिकता उजागर कर रहे हैं। इस मामले में मुख्यमंत्री से शिकायत की जाएगी। बयान जारी करने वालों में सचिन शर्मा, अभिषेक गुप्ता, राजीव भोला, बबलू, देवेंद्र, काशी नारायण आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।