{"_id":"5a3824c84f1c1b96698b9d9e","slug":"51513628872-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... अमर उजाला व आरएएफ लायंस का विजयी आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... अमर उजाला व आरएएफ लायंस का विजयी आगाज
Updated Tue, 19 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला व आरएएफ लायंस का विजयी आगाज
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
महुआ खेड़ा के क्रिकेट ग्राउंड पर सोमवार को अमर उजाला टी-20 कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हुआ। अमर उजाला की टीम ने रोमांचक मैच में दैनिक जागरण की टीम को तीन रन हरा दिया। वहीं, आरएएफ लायंस ने अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन पर धमाकेदार जीत दर्ज करके अगले दौर में जगह बना ली।
अमर उजाला टी-20 कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच अमर उजाला व दैनिक जागरण के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अमर उजाला के कप्तान भूपेंद्र जैन ने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सलामी बल्लेबाज अजेंद्र, शंकर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। इनके आउट होने के बाद मध्य क्रम के बल्लेबाज निरंतर अंतराल पर आउट होते रहे। विजय पचौरी ने तीन चौके की मदद से सर्वाधिक 22 रन बनाए। अमर उजाला ने आठ विकेट पर 124 रन का लक्ष्य दिया। अभिषेक श्रीवास्वत, प्रमोद सिंह, अमित शर्मा ने दो-दो विकेट चटकाए।
जवाब में उतरे दैनिक जागरण के सलामी बल्लेबाज अभिषेक व कपिल शर्मा ने ठोस शुरुआत दी। इस जोड़ी को शंकर ने तोड़ा। शंकर की गेंद पर कपिल ने प्वाइंट पर शॉट मारा और हिमांशु ने उनका कैच पकड़ लिया। दैनिक जागरण के कप्तान डीपी सिंह ने सर्वाधिक 29 रन बनाकर टीम को जीत के मुहाने पर पहुंचा दिया। अंतिम ओवर में जीत के लिए दैनिक जागरण की टीम को छह रनों की जरूरत थी और दो विकेट उनके हाथ में थे। सचिन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दोनों खिलाड़ियों को कैच करा दिया। दैनिक जागरण की पूरी टीम 19.5 ओवर में 121 रन पर आउट हो गई। शंकर शर्मा व भूपेंद्र जैन 3-3, सचिन शर्मा ने दो, हिमांशु ने एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच भूपेंद्र जैन को दिया गया।
विज्ञापन
दूसरा मैच आरएएफ और अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे आरएएफ लायंस के सलामी बल्लेबाज परवेज आलम ने 18 रन बनाकर टीम को ठोस शुरुआत दी। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। निर्धारित ओवर में लायंस ने 142 रन बनाए। पवन ने 23 व अनिल ने 34 रन की पारी खेली। अर्जुन सिंह ने चार ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट झटके।
जवाब में उतरी एसोसिएशन की खराब शुरुआत रही। 15 रन पर एक पहला विकेट गिर गया। सैफ अनवर ने 26 व मसूद अमीनी ने 27 रन बनाकर टीम को जिताने का भरसक प्रयास किया। तीन बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर चलते बने। पूरी टीम 18.2 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। आरएएफ के अनुपम त्रिपाठी ने 4, सूरज सिंह ने 3 विकेट हासिल किए। मैन ऑफ द मैच अनुपम को दिया गया। आरएएफ लायंस ने एसोसिएशन को 47 रन से हरा दिया।
मेयर, नगर आयुक्त, विवेक बसंल ने की बल्लेबाजी
मेयर मोहम्मद फुरकान, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, पूर्व एमएलसी विवेक बंसल ने बल्लेबाजी की। वहीं, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर प्रवीण अग्रवाल, अनु ओवरसीज के डायरेक्टर रोहित अग्रवाल ने गेंदबाजी करके टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुताहिर जैदी, तस्लीम मुख्तार, नदीम खांडे, यासीन शम्स, अजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
आज का मैच
मंगलवार को ग्रुप ए में सुबह 8:30 बजे डॉक्टर एसोसिएशन बनाम स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मध्य मैच होगा। दोपहर 12 बजे ग्रुप बी में डीपीएस और विजडम की टीम के बीच खेला जाएगा।
मुख्य सहयोगी
अनु ओवरसीज
सहयोगी
बीबी गर्ल्स कॉलेज मेल रोज बाईपास
अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल महुआ खेड़ा
जादौन राइडर्स क्रिकेट क्लब
यश रेजीडेंसी
अलीगढ़ बॉडी बिल्ंिडग फिटनेस एसोसिएशन