{"_id":"597ceb554f1c1b3b528b456b","slug":"51501358933-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते से उठाकर युवक को मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते से उठाकर युवक को मारी गोली, मौत
Updated Sun, 30 Jul 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोते से उठाकर युवक को मारी गोली, मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
शनिवार रात करीब 11 बजे जवां थाना क्षेत्र के गांव पोहेना में सोते से एक युवक को उठाकर दो गोलियां मारी गईं। युवक को मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार परिजनों ने पंचायत चुनाव की रंजिश को हत्या का कारण बताया है। ग्राम प्रधान समेत दो युवकों की पहचान करते हुए चार-पांच लोगों के हत्या में शामिल होने की बात कही है। इस हत्या से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में दहशत फैल गई।
बताते हैं कि पोहेना निवासी ब्राह्मण लीलाधर (23) ने ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ा था। उसके खिलाफ मोनू पचौरी उम्मीदवार था और चुनाव जीत गया था। मोनू पचौरी अपराधी किस्म का बताया जा रहा है, जिसे पुलिस ने धर्मेंद्र चौधरी हत्याकांड में जेल भेजा था। थानाध्यक्ष के अनुसार लीलाधर के परिजनों ने बताया कि रात में पूरा परिवार बरामदे पर सो रहा था।
करीब 11 बजे रात में सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी दरवाजे पर रुकी। उसमें से चार-पांच लोग उतरे। सोते से लीलाधर को उठाकर बदतमीजी की। इसी दौरान कहासुनी और गालीगलौज हुई, जिसके बाद लीलाधर के पेट पर दो गोली मारकर हमलावर भाग निकले। गोली की आवाज और शोर सुनकर ग्रामीण वहां आ गए। सूचना पर पुलिस भी पहुुंच गई।
विज्ञापन
घायल लीलाधर को मेडिकल कालेज ले जाया गया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष के अनुसार मृतक की बहनों ने प्रधान मोनू पचौरी और शुभम नामक दो हमलावरों की पहचान की है। लीलाधर किसान था। सात भाई-बहनों में लीलाधर सबसे बड़ा था। वह दो भाई थे। पांच बहनें हैं।