{"_id":"5c098497bdec2241bc238179","slug":"500-new-notes-found-in-litter-health-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य केंद्र के कूड़े में मिले 500 के नए नोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य केंद्र के कूड़े में मिले 500 के नए नोट
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:50 AM IST
विज्ञापन
500 रुपए के नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग के बन्ना देवी स्थित एएनएम सेंटर व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई के बाद फेंके गए कूड़े में 500 के नए नोट मिले हैं। जब तक नोट देखे गए तब तक ढेर में लगी आग से नोट कुछ जल गए। केंद्र के प्रभारी कुछ जले हुए नोटों को लेकर सीएमओ के पास पहुंचे। सीएमओ ने इस मामले में जांच कमेटी गठित कर दी है।
सीएचसी पर गुरुवार को सफाई का काम हो रहा था। यहां पर कुछ दिनों बाद अधिकारियों का निरीक्षण होना है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने का काम हो रहा था। केंद्र के बाहर कूड़ेदान में कूड़ा खत्म करने के लिए आग लगी हुई थी।
सफाई करने वालों ने केंद्र के कूड़े की पेटी को कूड़े दान में फेंक दिया। इस बीच किसी ने देखा कि कूड़े में नोट जल रहे हैं। कूड़ा फेंकने वाले ने इस बात की जानकारी अन्य लोगों को दी। जिसके बाद आग को बुझाकर कुछ नोटों को वहां से निकाला गया।
विज्ञापन
कूडे से करीब 15-20 नोट 500-500 रुपये के हल्के जले हुए हैं, निकाल लिए गए हैं। केंद्र के प्रभारी डॉ. केसी भारद्वाज इनको लेकर सीएमओ के पास उनके कार्यालय पहुंचे और पूरा प्रकरण बताया। इसके बाद सीएमओ ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है।
बयान
‘मामले की जांच एक कमेटी करेगी। यह नोट किसके हैं? कहां से आए? यहां पर कैसे रखे हुए थे? कूड़े के ढेर के नीचे तक यह कैसे पहुंचे? यह सभी बातें जांच के दायरे में हैां’
- डॉ. एमएल अग्रवाल, सीएमओ