फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   50 percent of the booths will be live broadcast

अलीगढ़ः पहली बार 50 फीसद बूथों का लाइव प्रसारण संवेदनशील बूथों की होगी वेब कास्टिंग

Mon, 31 Jan 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
50 percent of the booths will be live broadcast
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांति पूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग हर रोज नए फैसले ले रहा है। आयोग ने पहली बार जिले के 50 प्रतिशत बूथों पर मतदान प्रक्रिया का सीधा प्रसारण (वेबकास्टिंग) कराने का निर्णय लिया है। इसके चलते कहीं से बैठकर भी हो रही वोटिंग को देखा जा सकेगा। केंद्रीय व राज्य चुनाव आयोग नियंत्रण कक्ष से सीधे ही पोलिंग बूथों की प्रत्येक गतिविधियों पर अपनी पूरी नजर रख सकेंगे। इन बूथों पर अंदर और बाहर कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में बने 3117 पोलिंग बूथों में से 50 प्रतिशत संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों की वेबकास्टिंग (लाइव प्रसारण) की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि बूथों से लाइव प्रसारण की प्रक्रिया को अमल में लाने के लिए निर्वाचन विभाग ने अपने स्तर पर निविदा आमंत्रित की है। अनुबंधित होने वाली फर्म जिले की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में 50 प्रतिशत बूथों पर कैमरा और इंटरनेट की व्यवस्था करेगी। इसकी मॉनीटरिंग जिला स्तर पर जिला सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन

सभी बूथों पर बिजली की सप्लाई की व्यवस्था को दुरुस्त कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिन बूथों को वेबकास्टिंग के लिए चुना गया है, उसमें सभी विधान सभाओं के संवेदनशील व अति संवेदनशील पोलिंग बूथ शामिल हैं। वेबकास्टिंग वाले बूथों पर मतदान से दो दिन पहले ही ट्रायल किया जाएगा। ट्रायल में अगर कहीं से कोई कमी होगी तो उसे मतदान से पहले ठीक कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन मतदान स्थलों पर पहुंचने के लिए अच्छे रास्ते नहीं हैं या जिले के बॉर्डर के पास हैं, वहां भी वेबकास्टिंग होगी। उन्होंने बताया कि इन बूथों की सूची तय कर ली गई है। पहले चुनाव में 10 फीसद बूथों को लिया जाता था, इस बार चुनाव आयोग ने 50 फीसद पोलिंग बूथों को वेब कास्टिंग के लिए चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा वार पोलिंग बूथों की स्थिति
विधानसभा का नाम, कुल मतदान केंद्र, कुल बूथ
71 खैर, 265, 455
72 बरौली, 261,446
73 अतरौली, 291, 478
74 छर्रा, 250, 447
75 कोल, 133, 425
76 शहर, 91,391
?77 इगलास, 338, 475
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed