फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   461 patients took advantage of the health camp

461 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य शिविर का लाभ

Thu, 16 Jul 2015 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़ Updated Thu, 16 Jul 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदुआगंज में आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ एडी हेल्थ डॉ. बालकिशन और अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनुपम भाष्कर और हरदुआगंज चेयरमैन राजेश यादव ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में  461 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
विज्ञापन


 जिसमें 125 ने आंखों और 45 ने दांतों की जांच कराई। 10 जच्चा-बच्चा ने टीकाकरण कराया तो 14 में हीमोग्लोबिन, 10 में मलेरिया और 10 मरीजों में टाइफाइड के लक्षण मिले हैं। जांच में एक मरीज में कुष्ट रोग के लक्षण पाए गए हैं। इस अवसर सीएचसी अधीक्षक डॉ. बृज मोहन, पल्स पोलिया अभियान के पर्यवेक्षक त्रिलोकीराम गौड़, पर्यावरणविद सुबोध नंदन शर्मा, डॉ. सीएम शर्मा, डॉ. हदीसा बानो, डॉ. आस्था अग्रवाल, डॉ. तुषार वार्ष्णेय, फार्मासिस्ट सुनील सिंह, भूपेंद्र पाल सिंह, मीनाक्षी, आनंद कुमारी, प्रेमरोज, मनोरमा देवी, रचना सोलंकी सहित स्टाफ के सभी कर्मियों ने शिविर में मरीजों को सभी सुविधाएं मुहैया कराईं।
विज्ञापन

इससे पहले मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गभाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed