{"_id":"5dbc8b658ebc3e013202b77e","slug":"45-thousands-rupee-looteed-finiance-cashier-aligarh-news-ali2176797112","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर फाइनेंस कंपनी के कैशियर से 45 हजार रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीटी रोड पर फाइनेंस कंपनी के कैशियर से 45 हजार रुपये लूटे
विज्ञापन
अकराबाद क्षेत्र में जीटी रोड से सटे इलाकों में लूट दर लूट के क्रम में शुक्रवार दिनदहाड़े फिर एक लूट हो गई। इस घटना में गांधीपार्क-अकराबाद के बॉर्डर पर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के कैशियर से 45 हजार रुपये लूट लिए। लूट की सूचना मिलने पर दोनों थानों की पुलिस में खलबली मच गई। मौके पर एसपी सिटी भी पहुंच गए। हालांकि तहरीर के आधार पर फिलहाल में गांधी पार्क थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। दोनों थानों की पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी है।
जोगेंद्र राजपाल पुत्र राजपाल निवासी सांकलपुर, अदमपुर, अमरोहा ने बताया कि वह एक क्वार्सी इलाके में स्थित एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में बतौर कैशियर काम करता है। शुक्रवार को अकराबाद के गांव नगला आशा के कुछ उपभोक्ताओं से पैसा लेकर कंपनी के ऑफिस के लिए निकला था। रास्ते में बलीपुर गांव के पास दो बाइकों पर आए चार बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बाइक रोक ली और 45 हजार रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। इस मामले में थाना गांधी पार्क पुलिस को तहरीर दे दी है।
गांधी पार्क थाना एसएसआई पवन चौधरी के मुताबिक फिलहाल जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। अधिकारियों का निर्देश मिलने पर एफआईआर अकराबाद थाने को ट्रांसफर की जा सकती है। दोनों थानों की पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी है।