फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   427 crore rupees budget pass

हाउस टैक्स से यूजर चार्ज अलग 427 करोड़ रुपये का बजट पास

Tue, 16 Feb 2021 01:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
427 crore rupees budget pass
पार्षद डॉ मुकेश शर्मा का स्वागत करते नगर आयुक्त प्रेम रंजन सिंह साथ में महापौर । - फोटो : CITY OFFICE
नगर निगम कार्यकारिणी ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 427.04 करोड़ रुपये का व्यय प्रस्तावित किया है। भारी विरोध के बाद यूजर चार्ज को हाउस टैक्स से अलग कर दिया है। इसके साथ ही डॉ. मुकेश शर्मा को सर्वसम्मति से नगर निगम का उपसभापति चुना गया है।
विज्ञापन

महापौर मोहम्मद फुरकान की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यकारिणी बोर्ड का अधिवेशन जवाहर भवन में हुआ। बसपा पार्षद मुशर्रफ हुसैन ने उपसभापति के लिए वार्ड नंबर 51 के भाजपा पार्षद डॉ. मुकेश शर्मा के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी दलों के पार्षदों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। यूजर चार्ज को हाउस टैक्स से अलग करने को लेकर काफी हंगामा हुआ। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने वित्तीय वर्ष 2021-22 से यूजर चार्ज को हाउस टैक्स से अलग करने का निर्देश दिया। कार्यकारिणी में वित्तीय वर्ष 2021-22 का 4270450000 रुपये का अनुमानित बजट पास किया गया।
विज्ञापन

प्रस्तावित बजट
- 1.2.2021 को प्रारंभिक अवशेष - 1311432487.19 रुपये
- अनुमानित प्रस्तावित आय - 3518605600.00 रुपये
- कुल योग - 4830038087.19 रुपये
- अनुमानित प्रस्तावित आय - 4270450000.00 रुपये
- 31.3.2022 को अनुमानित अंतिम अवशेष - 559588087.19 रुपये
ये रहे मौजूद....
डॉ. मुकेश शर्मा, मुशर्रफ हुसैन, संजय शर्मा, हेमंत गुप्ता, सुरेंद्र कुमार, शेर सिंह सैनी, हरिओम अग्रवाल, राजेंद्र किशोर, विजय तोमर, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, जनवर ख्वाजा, डॉ. शिव कुमार, लेखा अधिकारी राजेश गौतम, अशोक कुमार भाटी, अखिलेश तिवारी, संजय सक्सेना, देश दीपक आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा पार्षद के प्रस्ताव पर भाजपा पार्षद बने उपसभापति
नगर निगम कार्यकारिणी में वार्ड नंबर 51 के भाजपा पार्षद डॉ. मुकेश शर्मा को निर्विरोध उपसभापति चुना गया। इनके नाम का प्रस्ताव बसपा पार्षद मुशर्रफ हुसैन ने रखा था। कार्यकारिणी के सभी 12 सदस्यों ने डॉ. मुकेश शर्मा के नाम पर हाथ उठाकर सहमति व्यक्त कर दी। चंद मिनटों में उपसभापति पद का चुनाव संपन्न हो गया। उल्लेखनीय है कि कार्यकारिणी में 12 सदस्य हैं, जिसमें से 7 भाजपा के हैं। अधिकारियों एवं पार्षदों ने माला पहनाकर डॉ. मुकेश को शुभकामनाएं दी।
लंबी लड़ाई के बाद यूजर चार्ज हाउस टैक्स से अलग
अलीगढ़। यूजर चार्ज को हाउस टैक्स से अलग करने के लिए नगर निगम के पार्षद पिछले एक साल से लड़ रहे हैं। पूर्व नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल के समय में हाउस टैक्स के साथ यूजर चार्ज जोड़ दिया गया था। नगर निगम के बोर्ड अधिवेशन में भी इसके विरुद्ध प्रस्ताव पारित हो गया था। लेकिन तत्कालीन नगर आयुक्त सत्यप्रकाश पटेल अपने निर्णय पर अड़े रहे। भाजपा पार्षद इसका विरोध करते आ रहे थे। वर्तमान नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने जनप्रतिनिधियों के विरोध को देखते हुए यूजर चार्ज को हाउस टैक्स से अलग कर दिया लेकिन यूजर चार्ज अभी खत्म नहीं हुआ है। उल्लेखनीय है कि 200 गज के मकान पर 300 रुपये यूजर चार्ज लगाया गया था। आकार-प्रकार में अंतर पर हजारों रुपये तक यूजर चार्ज के रूप में वसूले जा रहे हैं।

पिछले दिनों शहर की जनता पर यूजर चार्ज थोपने का तुगलकी आदेश जारी हुआ था। शहर की जनता ने इसका विरोेध किया। अभारी हूं नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह एवं महापौर फुरकान का। शहर की जनता की समस्याओं को सुना और हाउस टैक्स से यूजर चार्ज को अलग करने का ऐतिहासिक फैसला लिया।
संजीव राजा, विधायक, शहर विधान सभा क्षेत्र
यूजर चार्ज का हटना पूरे सदन व पार्षदों की जीत का प्रतीक है। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने सराहनीय पहल की है।
- डॉ. मुकेश शर्मा, नवनिर्वाचित उपसभापति, नगर निगम
यूजर चार्ज का हटना खुशी की बात है। नगर निगम के पार्षद बहुत दिनों से इसकी मांग कर रहे थे। नगर आयुक्त को बहुत-बहुत बधाई।
- मो. फुरकान, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed