{"_id":"5c608b43bdec2273a92496a7","slug":"41549830979-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित मछली के पालन का प्रशिक्षण देने वाले दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित मछली के पालन का प्रशिक्षण देने वाले दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
किसानों को गुमराह कर उनसे मतस्य पालन के संबंध में जानकारी देने के एवज में पैसा ऐंठने वाले एक गिरोह को रविवार को मतस्य पालन विभाग की टीम ने दबोच लिया। गिरोह किसानों को मछली की प्रतिबंधित प्रजाति मांगुर के पालन के संबंध में जानकारी देते हुए मौके पर पकड़ा गया। मतस्य पालन विभाग के अधिकारियों ने प्रशिक्षण देने वाले गिरोह के सदस्यों को दबोच लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम बंद करा उन्हें आगे से इस प्रकार का काम करने पर कानूनी कार्रर्वाई की चेतावनी देकर छोड़ा।
सहायक निदेशक मतस्य एए नकवी के अनुसार एक किसान ने सूचना दी थी कि सेंटर प्वाइंट पर एक होटल के कांफ्रेंस रूम में 50 से 60 किसानों को सांई ट्रेडिंग कंपनी नाम की कंपनी के प्रतिनिधि मछली पालन का प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षण देने वाले लोग खुद इस संबंध में अप्रशिक्षित हैं। इसके साथ ही किसान ने शिकायत की थी कि कार्यक्रम में प्रतिबंधित मांगुर प्रजाति की मछली के पालन के संबंध में जानकारी दी जा रही है।
सूचना पर मतस्य निरीक्षक इंद्रपाल सिंह के साथ मौके पर जानकार देखा तो वहां प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था। वहां प्रशिक्षण देने वाले लोगों को पकड़कर उन्हें कड़ी फटकार लगाई और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस पर उन्होंने माफी मांगते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम बंद कर दिया। एए नकवी ने वहां मौजूद किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि यदि किसी किसान को मतस्य पालन के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त करना है तो वह विभाग से संपर्क कर सकता है। नीलीक्रांति योजना के तहत किसानों को नि:शुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्हें बीज भी उपलब्ध कराया जाएगा।