{"_id":"5c5f332cbdec2273635514e5","slug":"41549742892-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट में 100 करोड़ की घोषणा से धनीपुर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण को लगेंगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट में 100 करोड़ की घोषणा से धनीपुर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण को लगेंगे पंख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में घोषित बजट में प्रदेश में चल रहे हवाई पट्टियों के विस्तारीकरण के लिए 1000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किये जाने की घोषणा की गई है। इसमें से अलीगढ़ के हिस्से में करीब 100 करोड़ रुपया आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि स्थानीय अधिकारी इस मामले में अभी भी शासन के रुख का इंतजार कर रहे हैं। बावजूद इसके यदि यह पैसा मिला तो अब तक धीमी गति से चल रहे विस्तारीकरण के काम में तेजी आने के आसार हैं।
विस्तारीकरण काम की वर्तमान स्थिति
-हवाई पट्टी पर बाउंड्रीवाल निर्माण पूर्ण, बैंड लगाकर तारों की फेंसिंग बाकी
-रनवे पर डेंस विटुमिन मकेडम एवं विटुमिन कंक्रीट की चार सेमी लेयर डलनी है
-ठंडे मौसम के कारण यह काम अभी नहीं हुआ है, स्थिति सामान्य होने पर होगा काम
-टर्मिनल बिल्डिंग, जहाज के खड़ा होने के लिए टारमेग का निर्माण लगभग पूर्ण
-मात्र फैब्रीकेशन एवं रेडीमेड पैनल डालने का काम अभी है बाकी
-नई पार्किंग समेत अन्य कामकाज अभी भी निरंतर हैं जारी
अब तक मिले बजट की स्थिति
-भूमि अधिग्रहण एवं किसानों को मुआवजे में आया-28 करोड़ रुपया
-अधिग्रहण में विभागों से संबंधित अवरोधक हटाने को आया-1.06 करोड़ रुपया
-रनवे समेत अन्य निर्माणों के लिए 18.50 करोड़ के सापेक्ष मिला 7.58 करोड़
विभिन्न कामों का निर्धारित लक्ष्य
-रनवे निर्माण-15-16 फरवरी
-बिल्डिंग समेत निर्माण पूर्ण होने का लक्ष्य-28 फरवरी
धनीपुर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के लिए रनवे समेत अन्य निर्माणों के लिए 18.50 करोड़ के प्रोजेक्ट के सापेक्ष अब तक 7.58 करोड़ रुपया ही मिला है। इस वजह से काम की गति धीमी है। पैसा मिलते ही तेजी से काम कराकर निर्धारित तिथि तक प्रोजेक्ट पूरा करा लिया जाएगा। बजट में हवाई पट्टी के लिए 100 करोड़ रुपया मिलने की जानकारी नहीं है।
राकेश बाबू, प्रोजेक्ट मैनेजर, राजकीय निर्माण निगम