{"_id":"5bce3577bdec22699c0c0b26","slug":"41540240759-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद आज शाकुंतलम् वाटिका में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद आज शाकुंतलम् वाटिका में
Updated Tue, 23 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के निर्वहन के क्रम में जनता से संवाद और उनके सुझाव सीधे प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में इस सत्र में दूसरा संवाद एटा चौराहा स्थित शाकुंतलम् वाटिका (जीटी रोड) में 24 अक्तूबर (मंगलवार) को शाम 4 बजे से ‘समस्या आपकी, समाधान सरकार का’ नाम से कार्यक्रम हो रहा है।
जनता की आवाज को सीधे व्यवस्था तंत्र के साथ जोड़ने के लिए इसमें शहर और क्षेत्र की जन समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छर्रा के विधायक ठा. रवेंद्र पाल सिंह, मेयर मोहम्मद फुरकान, नगर निगम के कर अधीक्षक सभापति यादव, जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि ठा. सुबोध सिंह होंगे। इनके अलावा इस कार्यक्रम में बिजली के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।