फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   भाजपा से लोकसभा चुनाव लड़ने को सज्जाद तैयार -Cordination

भाजपा से लोकसभा चुनाव लड़ने को सज्जाद तैयार -Cordination

Sat, 20 Oct 2018 12:56 AM IST
Updated Sat, 20 Oct 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
भाजपा से लोकसभा चुनाव लड़ने को सज्जाद तैयार -Cordination
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

चंद रोज पहले ‘गो बैक कश्मीर’ की धमकी देने वाले कश्मीरी शोध छात्र व अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष सज्जाद सुभान रॉथर का कहना है कि अगर भारतीय जनता पार्टी ने मौका दिया तो वे अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उनका उद्देश्य कश्मीर में हिंसा एवं अफरातफरी खत्म करना है। वह कहते है कि कश्मीर के युवाओं के मन में जो ‘आजादी-आजादी’ के नारे ठूंसे गए हैं, उसे निकालकर उन्हें देश की मुख्य धारा से जोड़ना जरूरी है।

एएमयू के शोध छात्र से आतंकी बने मन्नान बशीर वानी के मारे जाने के बाद चंद रोज पहले नमाज-ए-जनाजा को लेकर उठे विवाद तथा छात्रों के निलंबन के बाद 1200 कश्मीरी छात्रों के साथ एएमयू छोड़ने की चेतावनी देकर सज्जाद ने एएमयू को हिला दिया था। उसके बाद एएमयू प्रशासन द्वारा छात्रों का निलंबन वापस ले लिया गया था। एक दिन पहले सज्जाद ने अमर उजाला को बयान दिया था कि कन्याकुमारी से लेकर पीओके तक हिंदुस्तानी झंडा लहराएंगे। इस बयान के बाद सज्जाद आलोचकों की निगाह में आ गए हैं और इसको लेकर सोशल मीडिया मे तरह-तरह की बातें कही जा रही है। हालांकि सज्जाद सुभान रॉथर अपने बयान पर अडिग है। शोध छात्र सज्जाद का कहना है कि वह कांग्रेस, सपा एवं बसपा सहित तमाम पार्टी के नेताओं को देख चुके हैं। सभी अपने पेट भरने में लगे हैं। टिकट बेचते हैं। ये लोग नहीं चाहते कि कश्मीर के युवा बाहर निकले और मुख्य धारा की राजनीति में शामिल हो।
विज्ञापन


उनकी कोशिश कश्मीरी युवाओं को कश्मीर तक सीमित रखना है। उन्होंने कहा कि वह कश्मीर के बाहर चुनाव लड़कर कश्मीरी युवाओं को यह संदेश देना चाहते है कि हिंदुस्तान हमारा मुल्क है और यहां की सरकार हमारी सरकार है। उनके मन में ‘आजादी-आजादी’ के गलत विचार भर दिए गए हैं। मैं नहीं चाहता कि कश्मीर का युवा हिंसा एवं हाथ में पत्थर लेकर खड़ा हो। उन्हें मौका मिला तो वह साबित कर आलोचकों का मुंह बंद कर देंगे। सज्जाद सुभान रॉथर का कहना है कि यह सब भाजपा के साथ मिलकर ही संभव है। वह मीडिया के माध्यम से अपनी बात भाजपा तक पहुंचा दी है। आगे संपर्क भी करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed