फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गिलक्राइस्ट के उद्गार अंग्रेजी भाषा के अध्ययन में अहम

गिलक्राइस्ट के उद्गार अंग्रेजी भाषा के अध्ययन में अहम

Sun, 05 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
गिलक्राइस्ट के उद्गार अंग्रेजी भाषा के अध्ययन में अहम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ मिनेसोटा अमेरिका की चार्लोट मेडरे ने कहा कि गिलक्राइस्ट के साहित्यिक उद्गारों से उस काल में अंग्रेजी भाषा के शैक्षणिक अध्ययन में बड़ी सहायता मिल रही है।

शनिवार को वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के भाषा विज्ञान विभाग के तहत सेंटर फॉर लैंग्वेज ऑफ एडवरटाइजिंग मीडिया एंड मार्केट (एलएएमएम) में ‘जॉन बोर्थविक गिलक्राइस्ट के साहित्यिक उपलब्धियां (1816)’ विषय पर बोल रही थीं। उन्होंने फोर्ट विलियम कॉलेज में भारतीय भाषाओं के शिक्षण से संबंधित गिलक्राइस्ट की प्रस्तुति पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


भाषा विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रो. एस इम्तियाज हसनैन ने अतिथियों का स्वागत किया। अध्यक्षता बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रो. राजनाथ भट्ट ने की। एलएएमएम के संयोजक डॉ. एमजे वारसी ने गिलक्राइस्ट के अध्ययन से भारतीय भाषा विशेष कर हिंदुस्तानी की उत्पत्ति व विकास के क्रम को समझने में आसानी होगी, क्योंकि बाद के काल में यही भाषा उत्तरी भारत की मुख्य भाषा बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर भाषा विज्ञान विभाग के शोध छात्र, प्रो. आफरीन रिजवी, डॉ. मसूद ए बेग, डॉ. सबाउद्दीन अहमद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed