फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   14 डिजीटल हस्ताक्षर के फार्म जमा न कराने पर चेतावनी

14 डिजीटल हस्ताक्षर के फार्म जमा न कराने पर चेतावनी

Fri, 15 Jun 2018 02:08 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
14 डिजीटल हस्ताक्षर के फार्म जमा न कराने पर चेतावनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जल्द ही लागू होने जा रही ई आफिस प्रणाली के प्रति अफसर एवं कर्मचारी अब तक गंभीर नहीं हैं। इसका खुलासा इस प्रणाली को लेकर हुई बैठक में हुआ। पता चला कि 1200 में से 800 अफसर एवं कर्मचारियों ने अब तक डिजीटल हस्ताक्षर बनवाने के लिए अपने फार्म तक नहीं भरे हैं। सीडीओ ने सभी को सख्त हिदायत दी है कि वे तत्काल फार्म भरकर शासन के पास भिजवाएं।

इस मामले में डीएम चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी प्रवीण सिंह एवं डीईएसटीओ हरचरन लाल ने बताया कि जनपद से 1200 अधिकारी एवं कर्मचारियों के डिजीटल हस्ताक्षर बनने हैं।
विज्ञापन


परंतु अब तक मात्र 400 अफसर एवं कर्मचारियों ने फार्म शासन को भेजे हैं। सीडीओ दिनेश चंद्र ने डीईएसटीओ को आदेश दिये कि जिन विभागों से फार्म नहीं मिले हैं, उन्हें तत्काल सूचित कर फार्म जमा कराएं। इस मौके पर बड़ी संख्या में अफसर एवं कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed