फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   शहर में चल रहीं डेयरी बंद नहीं हो रही

शहर में चल रहीं डेयरी बंद नहीं हो रही

Wed, 14 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
शहर में चल रहीं डेयरी बंद नहीं हो रही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गांधी पार्क में रास्ते के गोबर के विवाद में हुई हत्या के बाद विचारणीय है कि शहर में घनी आबादी वाले इलाके में चल रही डेयरियां और नालियों व सड़कों पर बहाए जाने वाला गोबर कभी भी बड़े टकराव की वजह बन सकता है। हालांकि हाईकोर्ट और शासन के सख्त निर्देश हैं कि इन सभी डेयरियों को शहरी क्षेत्र की सीमा से बाहर किया जाए, लेकिन नगर निगम की उदासीनता के चलते यह डेयरियां शहर के लोगों के लिए नासूर बनी हुई हैं।

शहर में सराय हकीम, गांधी नगर, देहली, खैर रोड, जयगंज सराय बाला, सराय जवां, स्कूल नंबर 35, लोदी विहार, पंच नगरी, प्रतिभा कॉलोनी, गूलर रोड तहसील के पीछे, महेंद्र नगर, ऊपर कोट, हाथी वाला पुल आदि इलाकों में डेयरियां संचालित हैं। अधिकांश डेयरी संचालक अपना गोबर नाली में बहा देते हैं।
विज्ञापन


गोबर को इकट्ठा करके गाड़ी में लादने के बाद भी इतना गोबर बच जाता है कि वह नाली या नाले को ब्लाक करने के लिए काफी होता है। यही नहीं यह डेयरियां आसपास के लोगों और राहगीरों के लिए नासूर बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन डेयरियों से जब पशु बाहर निकाले जाते हैं और अंदर किए जाते हैं तो यह काफी खतरनाक होता है। इसके अलावा होने वाली गंदगी से वहां सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है।

हाईकोर्ट ने शासन को आदेश दिए। शासन ने नगर निगम को आदेश दिए। यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि नगर निगम हाईकोर्ट और शासन दोनों के ही आदेशों की धज्जियां उड़ा रहा है। इससे साफ संकेत हैं कि डेयरी संचालक नगर निगम के हितों की पूर्ति कर रहे हैं। इसके चलते लाखों की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
- राम कृष्ण तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता

आवारा पशु बन सकते हैं जानलेवा
आगरा में सड़कों पर घूम रहे आवारा सांड़ एक सपा नेता की मौत का कारण बन गए। अलीगढ़ में भी सड़कों पर आवारा पशु और पशु पालकों द्वारा छोड़े गए पशुओं को देखा जा सकता है।


नगर निगम की उदासीनता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले दिनों जब अमर उजाला ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी से यह पूछा कि गंदगी फैलाने वाले कितने लोगों के खिलाफ चालान किया गया तो वह यह जानकारी भी नहीं दे सके। नगर निगम की आवारा पशुओं के लिए यह उदासीनता किसी दिन बड़े हादसे का सबब बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed