फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नए परिसीमन से ही नगर निगम चुनाव तय

नए परिसीमन से ही नगर निगम चुनाव तय

Fri, 08 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
नए परिसीमन से ही नगर निगम चुनाव तय
नए परिसीमन से ही नगर निगम चुनाव तय
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

नगर निगम ने गुुरुवार को सीमा वृद्धि के बाद ताजा परिसीमन के लिए औपचारिक घोषणा कर दी। इसी के साथ ही करीब करीब यह भी तय हो गया कि अब नगर निगम का चुनाव नए परिसीमन से ही होगा। कुछ दिनों पहले हुआ परिसीमन शून्य और निरर्थक घोषित कर दिया जाएगा। नए परिसीमन में 10 पार्षद वार्ड बढ़ गए हैं। इस परिसीमन पर नगर निगम ने 14 सितंबर तक आपत्ति मांगी है। जिसके बाद आपत्तियों पर सुनवाई की जाएगी।


कुछ दिन पहले नगर निगम की सीमा में वृद्धि की घोषणा की गई थी जिसके बाद शहर का भूगोल ही बदल गया था। शहर की बढ़ी हुई सीमा में 22 गांव पूर्ण रूप से और 3 गांव आंशिक रूप से शामिल किए गए हैं। साथ ही शहर की जनसंख्या भी 10.50 लाख से ऊपर पहुंच गई है। इसी के साथ शहर भी बी श्रेणी के शहरों में शामिल हो गया है। पिछले दिनों राज्य चुनाव आयोग के एक निर्देश के बाद भ्रम की स्थिति बनी कि चुनाव पुराने परिसीमन से होगा या नए परिसीमन से होगा। उस समय नगर निगम की ओर से कहा गया कि नया हो या पुराना हम दोनों ही परिस्थितियों में चुनाव के लिए तैयार हैं। अब ताजा परिसीमन की घोषणा के बाद तय है कि चुनाव नए परिसीमन से ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed