फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   40 lakh loss to roadways, traffic stopped

रोडवेज को 40 लाख का नुकसान, आवागमन बंद

Sat, 18 Jun 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
40 lakh loss to roadways, traffic stopped
टप्पल में हुए बवाल में यूपी रोडवेज को 40 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। इस प्रदर्शन के दौरान खबर पर पहुंचे एआरएम तक को मौके से युवाओं ने दौड़ा दिया। वे बसों की स्थिति देखने और घटना की जानकारी करने पहुंचे थे। इसके बाद इस मार्ग पर दोनों ओर से बसों का आवागमन दिन भर के लिए पूरी तरह बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार, यूपी रोडवेज की पांच बसों को आग लगाई गई है। पांच में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त किया गया है। वहीं, एक बस हरियाणा रोडवेज की फूंकी गई है, जिन बसों को फूंका गया है उनमें दो बुद्ध विहार डिपो, दो ग्रेटर नोएडा डिपो, एक अन्य डिपो की है। बुद्ध विहार, हाथरस व गढ़ डिपो की बसों में तोड़फोड़ की गई है। एआरएम बीके शुक्ला ने इस घटना में 40 लाख रुपये का नुकसान का अनुमान बताया है। दिन में यातायात पूरी तरह बंद कर दिया गया था, जबकि रात को लखनऊ की ओर जाने वाली एसी बसें को, हरियाणा की ओर जाने वाली बसों को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

चौकी के कागज तहस नहस किए, लूटना चाहते थे मालखाना
अलीगढ़। जट्टारी चौकी में उपद्रवी पहली बार करीब 15 मिनट तक रुके। इस दौरान उन्होंने कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुए बक्सों में रखे कागज तहस नहस किए। इसके पीछे क्या वजह थी। वहीं मालखाने का ताला तोड़कर उसे लूटने का प्रयास क्यों किया। यह सब समझ में नहीं आ रहा। इस बीच होमगार्ड ने किसी तरह कागज समेटकर भागकर खुद को व कागजों को बचाया। बाद में चौकी प्रभारी के आवास को तहस-नहस किया। बता दें कि चौकी प्रभारी आवास में इनवर्टर, बैटरी को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल साथ लेकर चल रहे थे उपद्रवी
अलीगढ़। इस घटना में एक खास बात यह देखने को मिली, जिस समय चौकी में आग लगाई, उस समय उनके हाथ में डीजल की केन थी। कपड़े को डीजल में भिगोकर और आग लगाकर उसे वाहनों पर फेंकते थे। इस दौरान पहली बार में एक एक्सीडेंटल कार व बाइक और दूसरी बार में तीन बाइकों को आग के हवाले किया। इसी तरह नगर पंचायत कार्यालय में भी आग लगाना और दस्तावेजों को तहस-नहस करना चाहते थे। मगर वहां मौजूद स्टाफ ने उन्हें विरोध कर वापस किया और पीछे से पुलिस भी आने लगी तो तोड़फोड़कर निकल गए।

-
मुंह बांधे उपद्रवी ज्यादा थे आक्रामक
अलीगढ़। इस घटना में 25-30 ऐसे युवक उपद्रवी भीड़ में शामिल थे, जिनके मुंह बंधे हुए थे। वे ही सबसे ज्यादा आक्रामक थे। उनके हाथों में डंडे, हॉकी आदि थे। वे राहगीर महिलाओं तक से अभद्रता करते जा रहे थे। मोबाइल छीन रहे थे। सवाल खड़ा हो रहा है कि ये कौन थे। उनकी हरकत का आलम रहा कि देर रात तक इलाके में दहशत दिखाई दी। इन लोगों ने ऑटो सवार महिलाओं से अभद्रता की और एक पंप की मशीन तोड़ दी। दुकानदार अजय का सिर फोड़ दिया। मीडियाकर्मियों से भी अभद्रता की। इन्हीं लोगों ने एसपी यातायात की गाड़ी को घेरकर उसे क्षतिग्रस्त किया। किसी तरह फोर्स ने गाड़ी से एसपी यातायात को बाहर निकाल सुरक्षित किया। इस पूरे बवाल में 10 करीब पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed