फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   4.46 lakh voters did not show interest in choosing the village government

4.46 लाख मतदाताओं ने नहीं दिखाई गांव की सरकार चुनने में रुचि

Sat, 01 May 2021 12:52 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
4.46 lakh voters did not show interest in choosing the village government
गांव की सरकार चुनने में जिले के 1364730 मतदाताओं ने अपनी भागीदारी निभाई। इनमें 633881 महिलाओं और 730849 पुरुषों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में कुल 75.33 प्रतिशत मतदान हुआ। 446862 मतदाताओं ने इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग गांव की सरकार चुनने में नहीं किया।
विज्ञापन

इसके पीछे प्रत्याशियों से नाराजगी से लेकर कोरोना का भय, मतदान केंद्रों पर हंगामा-बवाल जैसी स्थिति का होना भी कारण रहा। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। 2015 के पंचायत चुनाव में 73 प्रतिशत मतदान हुआ था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मतदान संपन्न कराने के बाद केंद्रों पर पोलिंग पार्टियों ने मतपेटिकाओं को सील किया। सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ब्लाकवार बनाए गए स्ट्रांग रूम तक देर रात तक पहुंचाईं। यहां मतदान प्रतिशत, संख्या के आंकड़ों का मिलान हुआ। इसके बाद वहां से देर रात को सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को भेजी गई। जिला निर्वाचन कार्यालय ने फाइनल सूची के आधार पर मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक मतदान प्रतिशत महिला मतदान पुरुष मतदान कुल मतदान
लोधा 75.14 51093 59181 110274
बिजौली 77.37 53363 61575 114938
टप्पल 77.69 52380 59800 112180
गोंडा 73.71 49375 57396 106771
गंगीरी 72.89 71938 82896 154834
खैर 74.56 51729 60363 112092
इगलास 76.43 48597 56796 105393
धनीपुर 74.26 49456 57802 107258
अतरौली 77.79 60708 68514 129222
चंडौस 73.34 44571 51688 96259
अकराबाद 75.34 45079 51939 97018
जवां 76.06 55592 62899 118491
जिले में कुल 75.33 633881 730849 1364730
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed