फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   यूपी 199 रन पर सिमटी, विदर्भ के भी दो विकेट जल्दी गिरे

यूपी 199 रन पर सिमटी, विदर्भ के भी दो विकेट जल्दी गिरे

Mon, 22 Oct 2018 01:48 AM IST
Updated Mon, 22 Oct 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
यूपी 199 रन पर सिमटी, विदर्भ के भी दो विकेट जल्दी गिरे
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के क्रिकेट पवेलियन में बीसीसीआई व यूपीसीए की ओर से आयोजित अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के पहले दिन यूपी की टीम 199 रन पर सिमट गई। वहीं, जवाब में उतरी विदर्भ की भी शुरुआत ठीक नहीं रही, उनके दो बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। विदर्भ 168 रन से पीछे है।

यूपी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की शुरुआत काफी खराब रही। सलामी बल्लेबाज शुभांकर शुक्ला (1 रन) जल्द ही पवेलियन लौट गए। दूसरी छोर पर टिके सतनाम सिंह (88 रन) व शिवम (22 रन) ने पारी को संभालने की कोशिश की। इनके आउट होते ही मध्यक्रम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। स्थानीय खिलाड़ी कौशल यादव (21 रन) व आकिब खान (34 रन) ने अच्छी पारी खेली। टीम 199 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन


विदर्भ के स्पिनर साहिल शेख ने चार विकेट झटके। जवाब में उतरी विदर्भ को पहले ओवर में आकिब ने झटका दे दिया। सलामी बल्लेबाज अविष्कार जाधव (शून्य रन) को आकिब ने क्लीन बोल्ड कर दिया। थोड़ी देर में रोहित (4 रन) को भी स्पिनर अभिषेक तोमर ने आउट कर दिया। आयुष (13 रन) व दानिश (12 रन) क्रीज पर टिके हैं। टीम ने दो विकेट पर 31 रन बना लिए हैं। वह यूपी से 168 रन से अभी पीछे है। इससे पूर्व मैच का शुभारंभ एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इस मौके पर गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. सैयद अमजद अली, अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक बंसल, सचिव सैयद अब्दुल वहाब, पूर्व रणजी असलम अली, खिलाड़ी फसाहत अली, फैसल शेरवानी, ताहिर हकीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञ की नजर में खिलाड़ियों का प्रदर्शन
पूर्व रणजी खिलाड़ी फसाहत अली का कहना है कि पहले दिन तीन खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। यूपी के बल्लेबाज सतनाम सिंह, जिन्होंने 88 रन की पारी खेली। सतनाम बड़ा स्कोर कर सकते थे, इसमें उन्हें मानसिक तौर पर और तैयार होने की जरूरत है। वहीं, विदर्भ के स्पिनर साहिल शेख भी तारीफ के लायक हैं, चार विकेट लेकर टीम को झकझोर दिया। मध्यम गति के गेंदबाज राहुल ने भी अच्छी गेंदबाजी की। दोनों पर ध्यान देने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed