फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अब मकान बनाना हुआ और आसान

अब मकान बनाना हुआ और आसान

Thu, 04 Oct 2018 02:36 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
अब मकान बनाना हुआ और आसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गरीबों के लिए पंजीकृत कॉलोनियों में मकान बनाना और आसान होने जा रहा है। अब उन्हें 100 वर्ग मीटर तक के क्षेत्रफल में मकान बनाने के लिए विकास प्राधिकरण अथवा आवास विकास के दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। वह स्वयं ऑनलाइन अथवा कार्यालय में जाकर नक्शे के लिए आवेदन करेगा और बगैर स्थलीय निरीक्षण के संबंधित कागजात लेकर उसका नक्शा पास कर दिया जाएगा।

सरकार ने आम लोगों की सहूलियत के लिए विकास प्राधिकरण, आवास विकास एवं निजी क्षेत्र की कॉलोनियों के 100 वर्ग मीटर तक के भूखंडों को हाई रिस्क श्रेणी से बाहर कर दिया है। साथ ही इस तरह के भूखंडों के नक्शे पास कराने से पहले मौका मुआयने की व्यवस्था भी समाप्त कर दी है।
विज्ञापन


बताते चलें कि अब तक स्वीकृत कॉलोनियों और 100 वर्ग मीटर तक के भूखंड भी हाई रिस्क श्रेणी के दायरे में थे और इनके नक्शे पास करने से पहले संबंधित विभागीय अफसर का मौका मुआयना अनिवार्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के सचिव डीएस भदौरिया ने बताया कि अब तक इस मामले में शासनादेश नहीं आया है। आने पर उसका अक्षरक्ष पालन कराया जाएगा।

लोगों ने किया सरकार के फैसले का स्वागत
- मैंने भी 100 वर्ग मीटर तक के भूखंडों को हाई रिस्क एरिया से बाहर किए जाने के सरकार के निर्णय के मामले में सुना है। विशेषतौर पर सर्वे की बाध्यता खत्म कर सरकार ने गरीबों के हित में निर्णय लिया है। यह स्वागत योग्य है।

कमल प्रताप सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक निवासी सुरेंद्र नगर

- मैं अपने क्वार्सी के पास के प्लाट का नक्शा पास कराने के लिए डेढ़ माह से सर्वे का इंतजार कर रहा हूं। संबंधित अधिकारी बार-बार आने का आश्वासन तो देते हैं, लेकिन आते नहीं हैं। सरकार के इस फैसले से राहत महसूस कर रहा हूं।
सूरज शर्मा, व्यवसायी, निवासी स्वर्ण जयंती नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed