फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रक्षा सूत्र बांधते ही छूटी बहनों की रुलाई

रक्षा सूत्र बांधते ही छूटी बहनों की रुलाई

Mon, 27 Aug 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
रक्षा सूत्र बांधते ही छूटी बहनों की रुलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हाथ में लगी पॉलीथिन में रेशम की डोरी से बनी राखी और पुड़िया में टीका (तिलक) लगाने का सामान थामे बहनें रविवार सुबह से ही जिला कारागार के बाहर इकट्ठा होना शुरू हो गईं। चेहरे पर आतुरता के भाव और निगाहें कारागार के गेट पर टिकी थीं। इंतजार था तो सिर्फ इस बात का कि कब जेल का गेट खुले और बहनों को भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने का मौका मिले। राखी बांधी तो घर परिवार की बात हुई।

दिल की बात को दिल ने छुआ रुलाई भी छूट गई। भाई से यह न देखा गया तो ढांडस बंधा दिया। प्रार्थना की कि अगला रक्षाबंधन अपने घर पर हो। भाई-बहन के असीम प्यार के इस पर्व पर बहनों की मुलाकात के लिए जेल प्रशासन का रुख भी लचीला रहा। जेल में रविवार को 3520 बहनें मुलाकात के लिए पहुंचीं। इनमें 50 भाई वह थे जो बहनों से मिलने पहुंचे।
विज्ञापन


शनिवार शाम से ही रक्षाबंधन को लेकर कारागार प्रशासन की ओर से खासे इंतजाम किए गए थे। बिना पर्ची के बहनों की भाइयों से मुलाकात की व्यवस्था थी।

साथ में सुरक्षा के लिहाज से जेल के अंदर ही घेवर बनवाकर बेचा गया। रविवार सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक जेल में मुलाकात कराई गई। जेलर आवास से ही जेल को जाने वाली बहनों की एंट्री रोक दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां से एक-एक बार में आठ-आठ मुलाकातियों को जेल में भेजा जा रहा था। ताकि किसी तरह की अफरा-तफरी न मचे। इस दौरान वरिष्ठ अधीक्षक आलोक सिंह, जेलर डॉ.राजेश सिंह, संजय शर्मा व उनकी पूरी टीम व्यवस्थाओं में लगी रही।


बहनों के भाई बने अधीक्षक-जेलर
जिला कारागर के महिला बैरक में जिन महिला बंदियों से कोई मिलने नहीं आया। इनसे खुद अधीक्षक व जेलर अन्य स्टाफ ने राखी बंधवाई और अपनी बहन बनाया।

270 रुपये किलो घेवर बिका
जेल में बिना घाटा बिना मुनाफा पर घेवर बनाकर बेचा गया। यहां कुल 270 रुपये किलो के भाव से घेवर बेचा गया। सुरक्षा कारणों से हर बार की तरह इस बार भी बाहर से मिठाई लाना प्रतिबंधित रखा गया था। दिन भर में कुल 76 किलो के आसपास घेवर जेल के अंदर बिका है।

बयान
जेल में बहनों की मुलाकात कराई गई है। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं और सुरक्षा कारणों से बाहर की मिठाई प्रतिबंधित रख अंदर मिठाई बनाकर बेची गई।
- आलोक सिंह अधीक्षक जेल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed